
उदयपुर। उदयपुर प्रवास पर आईं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से गुरूवार देर शाम होटल देवीगढ़ में सांसद डॉ.मन्नालाल रावत के नेतृत्व में शहर के युवा व्यवसायी और चित्रकार सूरज सोनी सहित अन्य युवाओं ने शिष्टाचार भेंट की।
सांसद डॉ. रावत ने चित्रकार का परिचय कराया और मेवाड़ अंचल की चित्रशैलियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर चित्रकार सूरज सोनी ने केंद्रीय मंत्री को भगवान श्रीनाथजी की पिछवाई भेंट कर उसकी महत्ता बताई।

केंद्रीय मंत्री श्रीनाथजी की पिछवाई देखकर बड़ी अभिभूत हुईं और उन्होंने इस छवि में शरद श्रृंगार को बहुत देर तक निहारकर चित्रकार के कलाकौशल की तारीफ की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने चित्रशैली की बारीकियाँ भी जानी। उन्होंने इस पिछवाई को अपने पूजा घर में रखने की बात कहते हुए चित्र को नमन किया। चित्रकार सोनी ने वित्त मंत्री को पिछवाई से संबंधित पुस्तकों के संग्रह के बारे में भी बताया, जिस पर उन्होंने बड़ी उत्सुकता से जानकारी प्राप्त की।
About Author
You may also like
झीलों की नगरी में फिर सजा ‘पर्यटन सुरक्षा’ का तमाशा : फीते कटने से नहीं, जवाबदेही तय होने से सुरक्षित होते हैं सैलानी
उदयपुर की रामलीला : इमोशन, ड्रामा और हाई-ऑक्टेन एक्शन का परफेक्ट ब्लेंड, जटायु के बलिदान ने खींचे दर्शकों के आंसू
तकनीक जब इंसान की सहूलियत बने: हिंदुस्तान जिंक और उबर का यह साझा कदम भारतीय कॉर्पोरेट जगत के लिए एक नजीर
मेवाड़ की माटी में सत्ता की चौसर: जब पंचायत के अखाड़े में दांव पर लग जाए दिग्गजों की चौधराहट
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
