जयंती की पूर्व संध्या पर 484 दीप प्रज्ज्वलित करेंगे, आज दोपहर 1 से कल सुबह 8 बजे तक स्मारक पर प्रवेश वर्जित रहेगा
उदयपुर। महाराणा प्रताप स्मारक समिति मोती मगरी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया रविवार (9 जून) को विधि-विधान व भक्ति-भाव के साथ मनाएगी।
समिति सचिव सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि समिति अध्यक्ष व महाराणा प्रताप वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ रविवार को अलसुबह चेतकारूढ़ महाराणा प्रताप की प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना कर 484 किग्रा के लड्डू का भोग धराएंगे।
डॉ. मेवाड़ वेदपाठी ब्राह्मणों के वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ प्रतापी प्रताप का विशेष पूजन करेंगे। जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को प्रताप प्रतिमा के समक्ष 484 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इससे पहले शुक्रवार को समिति अध्यक्ष डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने प्रताप जयंती की तैयारियों का जायजा लिया और 9 जून को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मोती मगरी स्थित प्रताप स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करने आने वाले सभी महानुभावों को निशुल्क प्रवेश प्रदान करने के निर्देश दिए।
प्रताप जयंती की तैयारियों के चलते स्मारक पर शनिवार 8 जून को दोपहर 1 बजे से 9 जून को सुबह 8 बजे तक सभी महानुभावों का प्रवेश वर्जित रहेगा। 7 दिवसीय सेवा कार्यों की शृंखला के 5वें दिन शुक्रवार को समिति की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को 484 से ज्यादा भोजन के पैकेट्स वृद्धाश्रमों में वितरित किए गए।
About Author
You may also like
सादगी की मिसाल : उदयपुर पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, PM की अपील पर 14 की जगह सिर्फ 4 गाड़ियों के काफिले में चले
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती : उदयपुर संभाग से 8 हजार लोग दिल्ली रवाना, लाल किला मैदान में जुटेगा देश का जनजातीय समाज
1500 वर्षों के शौर्य, स्वाभिमान और जीवंत विरासत का प्रामाणिक दस्तावेज़ — महाराणा
उदयपुर में छिपकर रह रहा था शातिर ठग : AI से फर्जी ID बना मैट्रिमोनियल साइट्स पर महिलाओं को ठगने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार
राजस्थान राज्यसभा चुनाव : मेवाड़ के कद्दावर नेता डॉ. सीपी जोशी रेस में सबसे आगे, बिना लॉबिंग आलाकमान की बने पहली पसंद, खोड़निया भी दौड़ में शामिल
