
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह एक अलग ही अहसास लेकर आई। सुबह 5:36 बजे राजधानी और आसपास के इलाकों में धरती कांपी, जब 4.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। नेशनल सेंटर फ़ॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, इसका केंद्र दिल्ली में ज़मीन से 5 किलोमीटर की गहराई में था।
भूकंप के झटकों के बाद दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर लोगों से सतर्क रहने और आपात स्थिति में 112 नंबर डायल करने की अपील की। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने इस भूकंप को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यात्री ने बताया, “मैं वेटिंग लाउंज में था, तभी अचानक ऐसा लगा कि कोई बड़ा हादसा हुआ हो। लोग घबराकर बाहर की ओर दौड़ने लगे। कुछ सेकंड बाद पता चला कि यह भूकंप था। ऐसा महसूस हुआ जैसे कोई ट्रेन या ब्रिज गिर गया हो।”
हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई। लेकिन राजधानी में भूकंप के झटकों ने एक बार फिर यह याद दिला दिया कि दिल्ली भूकंपीय जोन में आती है और यहां सतर्क रहने की ज़रूरत है।
About Author
You may also like
राजस्थान विद्यापीठ के संस्थापक जनार्दनराय नागर की 29वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि : प्रतापनगर परिसर और फतेहसागर पाल पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाइयों में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
नारायण सेवा संस्थान के परिसरों में हुआ ध्वजारोहण
एमबी अस्पताल की पड़ताल : तीसरी मंजिल पर मेडिसिन वार्ड, लेकिन कई दिनों से लिफ्ट खराब; सीढ़ियों पर स्ट्रेचर-व्हीलचेयर खींचने को मजबूर तीमारदार
21वीं विशाल कावड़ यात्रा सोमवार को शहर में निकाली भव्य गंगा कलश यात्रा, महाआरती में उमड़े भक्तगण, पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से किया स्वागत
