
प्रयागराज। महाकुंभ 2025 में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। बसंत पंचमी के अवसर पर तीसरे अमृत स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ संगम नगरी पहुंची। शनिवार रात से ही श्रद्धालु संगम में स्नान के लिए उमड़ने लगे। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, रविवार सुबह 8 बजे तक 41.90 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके थे। वहीं, अब तक 33.61 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ के दौरान संगम में डुबकी लगा चुके हैं।
सुरक्षा के सख्त इंतजाम
मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ में मची भगदड़ की त्रासदी के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इस घटना में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 60 से अधिक घायल हुए थे। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने वीवीआईपी पास को रद्द कर दिया और वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी।
https://x.com/ANI/status/1885916904751345751?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1885916904751345751%7Ctwgr%5E36ed6e8b95cceb3c388eb558723298c2ef287dcc%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-17566072461752038854.ampproject.net%2F2501142147000%2Fframe.html
बसंत पंचमी के स्नान के दौरान ऐसी किसी भी अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। क्राउड कंट्रोल के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। साथ ही, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भीड़ पर नजर रखी जा रही है।
महाकुंभ में श्रद्धालुओं का यह सैलाब न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि प्रशासन के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन चुका है। अब देखना होगा कि सुरक्षा इंतजाम इस विशाल जनसैलाब को कितनी कुशलता से नियंत्रित कर पाते हैं।
About Author
You may also like
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर के डॉ. ऋषि कुमार शर्मा को मिला राष्ट्रीय सम्मान : श्वसन रोग चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘FICS’ फेलोशिप से नवाजा गया
अल्फ़ाज़ की शमा से रौशन हुई झीलों की नगरी : एम. इसहाक फ़ौजदार ‘मानव’ की पांच बेशक़ीमती किताबों का रस्म-ए-इजरा, इल्म-ओ-अदब की महफ़िल में गूंजी मुताले की सदा
चेन्नई बंदरगाह पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: मलेशिया तस्करी हो रहा 7.72 करोड़ रुपये का 12.87 मीट्रिक टन लाल चंदन जब्त; ‘पेपर लैमिनेट रोल’ की आड़ में छिपाकर भेजी जा रही थी खेप, तीन तस्कर गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की ली बैठक : ऊर्जा उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि, राजस्थान ने अन्य राज्यों को लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की बिजली बेची
अवैध ठेला संचालकों के खिलाफ अभियान : नगर निगम पहले हाथ बढ़ाकर व्यवस्था दे, अनुज्ञा पत्र बांटे, फिर चलाए चाबुक
