हिन्दुस्तान जिंक का वैश्विक खनन में डंका: ‘डाउ जोन्स बेस्ट-इन-क्लास इंडेक्स 2026’ में हुई शामिल

उदयपुर। विश्व की अग्रणी एकीकृत जिंक उत्पादक और चांदी के शीर्ष वैश्विक उत्पादकों में शुमार, हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड (Hindustan Zinc Limited) ने सस्टेनेबिलिटी (सतत विकास) के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। कंपनी को पहली बार उभरते बाजारों के लिए प्रतिष्ठित ‘डाउ जोन्स बेस्ट-इन-क्लास इंडेक्स 2026’ (Dow Jones Best-in-Class Index 2026) में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि हिन्दुस्तान जिंक को पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ESG) के मानदंडों पर दुनिया की चुनिंदा दिग्गज कंपनियों की कतार में खड़ा करती है।

डाउ जोन्स का यह इंडेक्स वैश्विक स्तर पर उन कंपनियों को ट्रैक करता है जो आर्थिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करती हैं। इस इंडेक्स में शामिल होना यह साबित करता है कि हिन्दुस्तान जिंक की सस्टेनेबिलिटी प्रथाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी कंपनियों के समकक्ष हैं और क्षेत्रीय मानकों से बहुत आगे निकल चुकी हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि 31 मार्च 2026 तक, डीजेबीआईसी इमर्जिंग मार्केट्स इंडेक्स (DJBIC Emerging Markets Index) में भारत की केवल 25 कंपनियां शामिल थीं। इनमें मेटल्स और माइनिंग सेक्टर (Metals & Mining Sector) से वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) और हि हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ही एकमात्र प्रतिनिधि हैं, जो जिम्मेदार संसाधन उत्पादन में कंपनी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को उजागर करता है।

जिम्मेदारी और पारदर्शिता पर जोर

इस ऐतिहासिक मील के पत्थर पर हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ, अरुण मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा:

“यह मान्यता दर्शाती है कि भविष्य की अर्थव्यवस्था में धातुओं की भूमिका बदल रही है। हमारा मानना है कि खनन का अगला दौर केवल उत्पादन की क्षमता से नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और पारदर्शिता से पहचाना जाएगा। हमारे लिए सस्टेनेबिलिटी केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हमारे बिजनेस की नींव है।”

स्थापित किए नए मानक

वेदांता ग्रुप (Vedanta Group) की कंपनी हिन्दुस्तान जिंक को पहले भी कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं:

एसएण्डपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट 2025 द्वारा इसे मेटल्स और माइनिंग सेक्टर में विश्व की सबसे सस्टेनेबल कंपनी का दर्जा दिया गया है।

यह इंटरनेशनल काउंसिल ऑन माइनिंग एंड मेटल्स (ICMM) में शामिल होने वाली पहली भारतीय माइनिंग कंपनी है।

कंपनी ने ‘ईकोजे़न’ (EcoZen) लॉन्च किया है, जो एशिया का पहला कम कार्बन वाला जिंक उत्पाद है, जिसे रिन्यूएबल एनर्जी से बनाया गया है।

कंपनी एक सर्टिफाइड 3.32 गुना वॉटर पॉजिटिव (Water Positive) संस्थान है।

कंपनी का रोडमैप 2050 तक या उससे पहले नेट जीरो उत्सर्जन हासिल करने के लिए स्पष्ट है।

डाउ जोन्स बेस्ट-इन-क्लास इंडेक्स में शामिल होकर हिन्दुस्तान जिंक ने एक बार फिर साबित किया है कि जिम्मेदार संसाधन उत्पादन, मजबूत शासन और इनोवेशन के जरिए सस्टेनेबल प्रगति को हासिल किया जा सकता है।

About Author

Leave a Reply