
मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी अपनी धार्मिक आस्था और सोशल मीडिया सक्रियता को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर अभिनेत्री बनारस पहुँचीं, जहाँ उन्होंने गंगा स्नान, अस्सी घाट पर बोटिंग और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए।
इसी दौरान काजल राघवानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे कोबरा सांप को हाथ में लिए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में कोबरा उनके हाथों पर रेंगता नजर आता है, लेकिन अभिनेत्री पूरी तरह निडर होकर उसे सहलाती दिखती हैं। यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो के साथ काजल ने भावुक कैप्शन लिखा कि उनका सपना सच हो गया है और वे महादेव की कृपा से स्वयं को धन्य महसूस कर रही हैं। काजल का मानना है कि कोबरा भगवान शिव का स्वरूप है, क्योंकि समुद्र मंथन के बाद वासुकी नाग को शिव ने अपने गले में धारण किया था। इसी आस्था के चलते वे कोबरा को भी भगवान शिव का प्रतीक मानती हैं।
इससे पहले काजल ने अस्सी घाट से मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए वीडियो साझा किया था, जिसमें वे अपनी मां के साथ नजर आई थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल राघवानी हाल ही में फिल्म ‘मैं कौन हूं’ में दिखाई दी थीं, जो गांवों में फैले तंत्र-मंत्र और काला जादू जैसे विषयों पर आधारित है। यह फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज हुई थी।
Keywords: Kajal Raghwani, Makar Sankranti, Varanasi, Kashi Vishwanath, Cobra Video, Bhojpuri Actress, Shiva Bhakti, Social Media Viral
About Author
You may also like
Heritage of the Pink City Meets a Champion’s Spirit: P.V. Sindhu to Run for Zero Hunger on Jaipur’s Streets as the City Enters Its 300th Year
उदयपुर जिला परिषद चुनाव में सत्ता और नैतिकता का द्वंद्व : हिम्मत सिंह झाला की जीत, बीजेपी ने खोई सिद्धांत व नैतिकता, कांग्रेस को चुल्लूभर पानी की जरूरत
भावना चौधरी को मिली पीएच.डी. की उपाधि: डूंगरपुर के आसपुर क्षेत्र में भूमिगत जल में फ्लोराइड की मात्रा और उसके सतत रासायनिक उपचार पर किया शोध
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में 78वां एनसीसी स्थापना दिवस व स्पिक मैके का संगीतमय आयोजन : राष्ट्रभक्ति की गूंज के साथ बिखरी मालवा की निर्गुण भक्ति संगीत की छटा
उदयपुर का बढ़ा मान: भगवान स्वरूप वैष्णव भारतीय क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
