
मुंबई। यह कहानी एक दौर की है, जब फिल्मी सितारों की दुनिया में हर चेहरे पर एक नया सपना उभरता था। मिथुन चक्रवर्ती और खूबसूरत अभिनेत्री हेलेना ल्यूक की मुलाकात भी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी। दोनों की मुलाकात में एक खास बात थी, और कुछ ही महीनों में ये रिश्ता शादी के बंधन में बदल गया। लेकिन इस मोहब्बत का सफर महज चार महीने का ही रहा।

मिथुन की बेपरवाह शख्सियत और शक भरी निगाहों के चलते हेलेना के दिल को ठेस पहुंची। वो कहतीं, “मिथुन सिर्फ खुद से ही प्यार करते थे। उनकी शक करने की आदत और पजेसिवनेस ने मुझे थका दिया था।” आखिरकार, हेलेना ने इस बंधन से खुद को आज़ाद कर दिया और हमेशा के लिए जुदा हो गईं।
वक़्त बीतता गया, और ये अधूरी मोहब्बत भी कहीं भूली-बिसरी याद बन गई। लेकिन हाल ही में, एक खबर ने उन यादों को फिर से जिंदा कर दिया—अमेरिका में हेलेना ल्यूक का निधन हो गया। बताया जाता है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, और समय पर चिकित्सा सुविधा न मिलने के कारण उनकी मौत हो गई।

उनकी आखिरी फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “अजीब महसूस हो रहा है। मिली-जुली भावनाएं और पता नहीं क्यों, असमंजस में हूं।” शायद ये जज्बात उस अधूरी मोहब्बत की परछाई थे, जो उन्हें ज़िंदगी के आखिरी सफर में भी अकेला छोड़ गई। हेलेना की जिंदगी का आखिरी पन्ना भी उनकी मोहब्बत की तरह अधूरा ही रह गया।
About Author
You may also like
कमबैक अनिल सिंघल
उदयपुर में 6 सितंबर को सजेगा खेल का महामंच: वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन की आधिकारिक जर्सी और पोस्टर का भव्य अनावरण
पर्दे के पीछे : उदयपुर निकाय चुनावी उत्सव की पटकथा और शह-मात का सिनेमा
उदयपुर में लोक देवता सगस जी बावजी के प्राकट्य दिवस की धूम : सुबह से लगी दर्शनार्थियों की लंबी कतारें, गूंजे जयकारे
विद्या भवन में अकादमिक ज्ञान के साथ सिखाया जाता है चरित्र निर्माण : राजेंद्र भट्ट
