क्षेत्र की समस्याएं को हम मिलकर दूर करेंगे –
शंकर सिंह रावत
यह चुनाव आने वाले पीढ़ी का भविष्य तय करेगा। –
विश्वराज सिंह मेवाड़
दूसरे दिन भी भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी ने ब्यावर ग्रामीण में किया जनसंपर्क
नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित
राजसमंद। भाजपा कि लोकसभा प्रत्याशी महिमा कुमारी मेवाड़ जनसंपर्क के दौरान सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए जाति, धर्म, भाषा, वर्ग और क्षेत्र के बंधनों से ऊपर उठकर हर एक मतदाता से रूबरू हो रही है।
महिला, पुरुष और युवा वर्ग को अपने विचारों से अभिभूत कराने वाली मेवाड़ राजघराने की महिमा कुमारी चुनावी समर में जब मतदाताओं से मिलती है तो लगता है अपनी जीत की रणभेरी बजवा कर ही सांस लेगी। 450 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में फैले राजसमंद संसदीय क्षेत्र को इतने कम समय में मापने की कवायद करना ही अपने आप में जैसे चुनावी कौशल और कला से परिचित करवाना है।
ब्यावर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विगत 10 दस वर्षों में अकल्पनीय विकास कार्य हुए हैं और आगे भी होते रहेंगे। उन्होंने गांव और गरीब की हमेशा चिंता की है। जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिला तो में भी आगे होने वाले विकास कार्यों में भागीदार बनूंगी।
प्रातः 9 बजे सरवीना पंचायत से जनसंपर्क का आगाज करते हुए निंबड़ी चौराहा, शाहपुरा, राजियावास, नरबदखेड़ा, गोहाना, नुंद्री, मालदेव, अतीतमंड, बलाड़, देलवाड़ा, सुहावा, ब्यावर खास, मेड़िया, दुर्गावास, भेरुखेड़ा आदि पंचायतों का महिमा कुमारी के साथ दौरा कर रहे ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र में जो भी समस्याएं आएगी उनको हम मिलकर दूर करेंगे।
सभा के दौरान नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि यह चुनाव देश की दिशा तय करेगा, हमारी आने वाले पीढ़ी का भविष्य तय करेगा। इसलिए आप सभी से विनम्र अनुरोध है की सशक्त और शक्तिशाली भारत के लिए कमल के फूल पर ही बटन दबाएं।
कार्यक्रम के अवसर पर सभी जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित थे।
About Author
You may also like
देश के विकास में हिंदुस्तान जिंक की बड़ी हिस्सेदारी : वित्त वर्ष 26 में सरकारी खजाने को दिए 18,846 करोड़, पिछले 5 वर्षों का कुल योगदान 91,572 करोड़ रुपए के पार
लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…: मेरठ दंगे की आग में जिसने अपना आशियाना खोया, भोपाल में विदा हुआ उर्दू अदब का वो अज़ीम चिराग
क्रिकेट की सुपरफैन : मुंबई की 92 वर्षीय कल्याणी राघवन पिछले 70 सालों से हैं खेल की दीवानी, शुभमन गिल पर है क्रश
खेल के मैदान से वैश्विक कूटनीति तक हलचल : वैभव के लिए कैफ़ की पैरवी, पंत विवाद में कूदे ललित मोदी, विनेश को राहत और ईरान संकट पर ट्रंप की अहम बैठक
उदयपुर भूमि विकास बैंक चुनाव : भारी हंगामे और धक्का-मुक्की के बीच मथुरेश नागदा बने तीसरी बार अध्यक्ष, करण सिंह चुने गए निर्विरोध उपाध्यक्ष
