उदयपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 अप्रैल को डॉ अनुष्का ग्रुप द्वारा विशाल रक्तदान अमृत महोत्सव के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन उदयपुर आयड स्थित जैन तीर्थ में मंगलवार प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होने जा रहा है।

शहर के ब्लड बैंक में चल रही कमी को पूरा करने के लिए यह शिविर संजीवनी साबित होगा।
रक्तदान शिविर के प्रति जागरुकता के लिए उदयपुर शहर के आई जी श्री अजय पाल लाम्बा, जिला कलेक्टर श्री अरविंद पोसवाल सहित कई गणमान्य नागरिकों द्वारा रक्तदान के पोस्टर का विमोचन किया गया।
इस आयोजन की जानकारी देते हुए संस्थान के सचिव श्री राजीव सुराणा ने भारतीय परंपरा एवं संस्कृति के संदर्भ में बताते हुए कहा की प्रत्येक भारतीय के तन एवं मन में सेवा और सहयोग की अनूठी अलख जगी हुई हैं। उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए झीलों की नगरी के सभी आम जन से विनम्र अपील हैं कि रक्तदान कीजिये, क्योंकि आपके द्वारा किया गया रक्तदान तीन व्यक्तियों की जान बचाता हैं साथ ही उसके ऊपर आश्रित पूरे परिवार को जीवन की एक राह दिखाता हैं।
इस विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के साथ-साथ नैत्र तथा दंत उपचार एवं परामर्श, मधुमेह, बीपी इत्यादि की जांचे भी रखी गई हैं,जिसका लाभ आमजन को निःशुल्क मिलेगा।
About Author
You may also like
लेंस की ज़ुबान : फ़्रेम में दर्ज मुस्कुराहटें, आंखों के सन्नाटे और कल-आज का फ़र्क़
उदयपुर नगर निगम डिप्टी मेयर चुनाव : एक वोट का रहस्य और ब्राह्मण सियासत का ढलता सूरज
उदयपुर में 11वें आयुर्वेद दिवस पर भव्य आयोजन कल: भामाशाहों और उत्कृष्ट कार्मिकों का होगा सम्मान
शिक्षा, अध्यात्म और संस्कृति के सच्चे प्रहरी : डॉ. प्रदीप कुमावत को श्री गुरु एवं ‘मालव राज अलंकरण’ सम्मान
उदयपुर नगर निगम : दिनेश भट्ट होंगे डिप्टी मेयर, भाजपा ने लगाई अंतिम मुहर, कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं लक्ष्मीनारायण मेघवाल
