उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर द्वारा विशाखापट्टनम के विश्वनाद कंवेशन, पोर्ट स्टेडियम में नि:शुल्क ऑपरेशन जांच-चयन और कृत्रिम अंग व केलिपर्स माप केम्प आयोजित हुआ। शिविर में पूर्व विधायक विष्णु कुमार राजू,गीतम यूनिवर्सिटी चैयरमेन भरत कुमार,राष्ट्रीय स्वयं सेवक के वेंकेट रमणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहां विशाखापट्टनम के दिव्यागों के हितार्थ सेवा के कार्यों के लिए हर सम्भव मदद की जायेगी। मैं संस्थापक कैलाश मानव व अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल का अभिनंदन करते हुए धन्यवाद करता हूँ।
प्रारम्भ में महागंगोत्री ग्रुप हेड रजत गौड़ ने मुख्य अतिथि और मंचासीन विशिष्ट अतिथियों का मेवाड़ की परंपरा अनुसार अभिनंदन किया । संस्थान की 39 वर्षीय सेवाओं की जानकारी देते हुए आगामी 5 वर्ष का विजन प्रस्तुत किया। शिविर में स्थानीय 25 से ज्यादा समाजसेवी और धार्मिक संगठन स्वयंसेवी के रूप में जुड़ कर सेवाएं दी।
महागंगौत्री हेड गौड़ ने शिविर की रिपोर्ट बताते हुए कहा शिविर में 700 से अधिक दिव्यांग आए जिन्हें संस्थान पीएंडओ डॉ. अंकिता एवं डॉ. रामनाथ ठाकुर की टीम ने पूर्ण मनोयोग से देखा और 390 दिव्यांगों का नारायण आर्टिफिशियल लिंब और 28 जन का केलिपर्स लगाने के लिए मेजरमेंट लिया। करीब 50 से ज्यादा दिव्यांग रोगियों का चयन शल्य चिकित्सा हेतु भी किया। जिनका उदयपुर ले जाकर नि:शुल्क ऑपरेशन होगा। शिविर में हैदराबाद,झारखंड़ तिरुपति, विजयनगर से भी रोगी पहुंचे। इस शिविर में संस्थान की 30 सदस्यीय टीम ने सेवाएं दी।
About Author
You may also like
स्मार्ट सिटी उदयपुर कॉकरोच का अभेद्य गढ़? रेंगती व्यवस्था का पोस्टमार्टम
वैश्विक स्तर पर बढ़ा भरोसा: हिंदुस्तान जिंक की रामपुरा आगुचा खदान बनी देश की पहली ‘जिंक मार्क’ सर्टिफाइड माइन
नौतपा शुरू: भीषण गर्मी में आयुर्वेद के नियमों से रखें सेहत का ख्याल, वरिष्ठ आयुर्वेद अधिकारी डॉ. औदीच्य ने दिए खास टिप्स
गुजरात में घोटाले के उदयपुर से जुड़े तार : 100 करोड़ के घोटाले का आरोपी ठगी की कमाई से उदयपुर में बनाना चाहता था रिजॉर्ट, कांग्रेस नेता समेत 2 गिरफ्तार
1500 वर्षों के शौर्य, स्वाभिमान और जीवंत विरासत का प्रामाणिक दस्तावेज़ — महाराणा
