उदयपुर। राजस्थान आदिवासी महासभा उदयपुर द्वारा हर वर्ष की भांति होली स्नेह मिलन समारोह महासभा के भवन परिसर सेक्टर 14 में आयोजित हुया । समारोह में सर्वप्रथम समाज के सभी उपस्थित सदस्यों का परिचय हुआ।
नन्ही बालिकाओं ने होली के विभिन्न गानो पर सोलो एवं ग्रुप डांस करके सभी का मन मोह लिया ।
महासभा के अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा ने सभी अतिथियों एवं प्रबुद्ध जनों का स्वागत किया तथा महासभा द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अर्जुनलाल मीणा थे, विशिष्ट अतिथि जयसमन्द प्रधान गंगाराम मीणा थे।अतिथियों में श्री शंकरलाल तावड़, एडवोकेट सतीश मीणा, एडवोकेट दिनेश मीणा थे।

स्नेह मिलन समारोह में सभी पुरुषों एवं महिलाओं ने ढोल एवं कुंडी की थाप पर पारंपरिक ग़ैर कर भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम में महासभा के पदाधिकारी डॉ महेंद्र परमार, श्री नारायण लाल डामोर, चंपालाल खराडी, भीमसिंह मीणा, लोकेश अहारी, शोभित पाण्डोर, भीमराज मीणा, श्री संदीप डामोर, बनवारीलाल बूमबरिया, उँकारलाल ख़ैर एवं महासभा की महिला संयोजक श्रीमती फुलवंती डामोर उपस्थित थे।
कार्यक्रम में पधारने के लिए महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश हीरात ने सभी को धन्यवाद दिया ।
कार्यक्रम का संचालन महासभा के महासचिव सी एल परमार, सचिव डॉ दिनेश खराडी एवं तनिष्का द्वारा किया गया।
About Author
You may also like
उदयपुर जिला परिषद चुनाव में सत्ता और नैतिकता का द्वंद्व : हिम्मत सिंह झाला की जीत, बीजेपी ने खोई सिद्धांत व नैतिकता, कांग्रेस को चुल्लूभर पानी की जरूरत
भावना चौधरी को मिली पीएच.डी. की उपाधि: डूंगरपुर के आसपुर क्षेत्र में भूमिगत जल में फ्लोराइड की मात्रा और उसके सतत रासायनिक उपचार पर किया शोध
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में 78वां एनसीसी स्थापना दिवस व स्पिक मैके का संगीतमय आयोजन : राष्ट्रभक्ति की गूंज के साथ बिखरी मालवा की निर्गुण भक्ति संगीत की छटा
उदयपुर का बढ़ा मान: भगवान स्वरूप वैष्णव भारतीय क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राजस्थान की एकमात्र राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दिव्यानी कटारा को किया सम्मानित
