
उदयपुर। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा उदयपुर ने आयोजक विद्यालयो से प्राप्त प्रस्ताव एवं परिस्थितियों के मद्देनजर 26 अगस्त को एक आदेश जारी कर पूर्व में जारी 14 वर्ष आयु वर्ग के खेल कैलेंडर में आंशिक संशोधन करते हुए 4 खेलों हेतु नया खेल कैलेंडर जारी किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा ननिहाल सिंह चौहान ने आदेश जारी कर बताया कि
बैडमिंटन (छात्र व छात्रा) की जिला स्तरीय प्रतियोगिता रॉकवुड हाई स्कूल में 4 से 7 सितंबर के तक आयोजित की जाएगी । इसी प्रकार खो खो ( सिर्फ छात्र वर्ग) की प्रतियोगिता राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अनेला (नयागांव) में 4 से 7 सितंबर के मध्य आयोजित की जाएगी। नेटबॉल(छात्र व छात्रा) की प्रतियोगिता रॉकवुड हाई स्कूल में ही 3 सितंबर से 5 सितंबर के मध्य आयोजित की जाएगी।

14 वर्ष आयु वर्ग की ही एथलेटिक्स (छात्र व छात्रा) प्रतियोगिता का स्थान बदल दिया गया है अब स्थानीय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रारंभिक शिक्षा के तत्वाधान में ही 7 से 11 अक्टूबर तक आयोजित करवाई जाएगी । जो पूर्व में सेंट एंथोनी स्कूल बलीचा में आयोजित की जानी थी। जिला खेलकूद संचालन समिति के प्रभारी युगल किशोर शर्मा ने बताया कि जिले के सभी संस्था प्रधानों एवं शारीरिक शिक्षकों को नई तिथियां के अनुरूप ही अपने विद्यालय की टीमों को आयोजक विद्यालय में इन खेलों की प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु लेकर जाने के निर्देश दिए गए हैं।
About Author
You may also like
-
उदयपुर : भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ शहर
-
उदयपुर में थानाधिकारी व कांस्टेबल 8 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
-
मेवाड़ महोत्सव का रंगारंग आगाज़ : पिछोला के तट पर लोक संस्कृति और राजसी ठाठ का अनूठा संगम…यहां तस्वीरों में देखिए उत्सव
-
स्वस्थ जीवनशैली ही असली पूंजी : रामगिरि में आयुर्वेद विशेषज्ञों ने दिए निरोगी रहने के मंत्र, विद्यार्थियों ने दिखाई कलात्मक प्रतिभा
-
राजस्थान में 21 मार्च को मनाई जाएगी ईदुल फ़ितर, गुरुवार को चांद के नहीं हुए दीदार