
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में जहाँ हर ओर कृष्ण कृष्ण ओर सिर्फ कृष्ण का जप हो रहा है इस कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर, वही अनुष्का ग्रुप द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे विभिन्न विद्यार्थियों ने राधा कृष्ण का रूप धारण कर राधा कृष्ण के जीवन को जीवंत किया।
संस्थान के निदेशक राजीव सुराणा ने सभी स्टाफ एवं विद्यार्थियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में श्री कृष्ण एवं राधा के रूप मे सजे नन्हें बच्चों ने सभी को आकर्षित किया जिसमें सुहानी परमार, भव्य परमार, येशा जैन आदि थे। संस्थान की ओर से पूर्वी जैन, राधिका भाटिया, तनीशा टैलर, मेहा कादियान ने प्रस्तुति दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात हाथी गोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की – के जयकारे के साथ मटकी फोड़ कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें हिम्मत सिंह, मनन नंदवानी, शिवानी मीणा, दिव्यान्शी जोशी, प्रियांशी लोहार, मानस आदि ने मटकी फोड़ के अथक प्रयास किए। मटकी फोड़ प्रणय जैन ने किया।
इस अवसर पर संस्थान से जितेंद्र मेनारिया, ध्रुव टांक, गर्व दांत्या, गिरजा साल्वी, मीनल शर्मा, भरत वैष्णव, प्रवीण सुथार, हर्षिता चौहान, मोती चौहान, माधुरी वेद कुलदीप त्रिवेदी एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भूपेश परमार ने किया। कार्यक्रम को सफल आयोजित करने में संस्थान के विद्यार्थी निखिल सोनरियावत, दीपेश शर्मा एवं प्रियंका प्रजापत ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
About Author
You may also like
उदयपुर होटल एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल, नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देना होगी पहली प्राथमिकता
महिला समृद्धि बैंक ने 32वें स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ किया ‘हरियालो राजस्थान’ का आगाज़
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा उदयपुर का नाम : इटली की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित होगा दिनेश कोठारी का फोटोग्राफ
नाइट रन 2.0, सेफ वुमन, सेफ उदयपुर थीम पर 13 जून को दौड़ेंगी 300 से अधिक महिलाएं, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देंगी
विश्व युद्ध का खतरा टला! राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होने वाले नए हमले रोके, बोले- डील पक्की, जल्द होगी घोषणा
