भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। साेमवार को भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर आई है। भारत के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का सोमवार को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। इस महान स्पिनर ने 1966 और 1979 के बीच भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए। उन्होंने 10 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सात विकेट भी लिए। बेदी भारत की प्रसिद्ध स्पिनर चौकड़ी जिसमें इरापल्ली प्रसन्ना, बीएस चंद्रशेखर और एस वेंकटराघवन भी शामिल थे, उनका हिस्सा थे। उन्होंने भारत की पहली वनडे जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 12-8-6-1 के उनके बेहतरीन गेंदबाजी आंकड़ों ने 1975 विश्व कप मैच में पूर्वी अफ्रीका को 120 तक सीमित कर दिया था।
घरेलू क्रिकेट में बेदी ने उत्तरी पंजाब के लिए पहली बार तब खेला था जब वे केवल 15 साल के थे। 1974–75 सत्र में उन्होनें रणजी ट्राफी के लिए रिर्काड 64 विकेट लिए।इनकी गेंदबाजी को शानदार, सुंदर, छकाने वाली और कलात्मक माना जाता है।
उनकी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाजी आस्ट्रेलिया के विरूद्ध 7/98 कलकत्ता में 1969–70 में हुई थी और उनका सर्वश्रेष्ठ मैच 10/194 आँकड़ों के साथ भी आस्ट्रेलिया के विरूद्ध ही 1978-79 में पर्थ में हुआ था।
भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी के निधन पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी जी हम सबके बीच में नहीं रहे। ये बहुत ही दु:खद समाचार है यह क्रिकेट जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
About Author
You may also like
पेपर लीक के मुद्दे पर आखिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रधानमंत्री को भेजा त्यागपत्र
गोगुंदा में कलयुगी गुस्सा : मां और भाई की चीखों के बीच पलक झपकते ही उजाड़ दिया हंसता-खेलता संसार; तलवार के एक वार से ली युवक की जान
मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन : सीजेपी का प्रधान के इस्तीफे की मांग से कोई सममझौता नहीं, जंतर-मंतर पर हुमा कुरैशी, दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद…जानिए सुबह की बड़ी खबरें
दिल्ली में सड़क से संसद तक महासंग्राम
स्वरूपसागर की लहरों में जब डिगने लगे सांसों के कदम : दो साहसी युवकों और कालिका गश्ती टीम ने पेश की इंसानियत की अनूठी मिसाल
