
आईपीएल की रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी गई है. चेन्नई सुपरकिंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी, मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट कोहली को रिटेन किया है. इनके अलावा भी कई खिलाड़ियों को आईपीएल की अलग-अलग टीमों ने रिटेन किया है.
सनराइज़र्स हैदराबाद ने 23 करोड़ रुपये में हेनरिक क्लासेन को रिटेन किया है. वहीं धोनी को सिर्फ़ 4 करोड़ रुपये में चेन्नई की टीम ने रिटेन किया है.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट कोहली को 21 करोड़ जबकि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 16.30 करोड़ में रिटेन किया है.
मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या (16.35 करोड़ रुपये), जसप्रीत बुमराह (18 करोड़ रुपये), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़ रुपये) और तिलक वर्मा (8 करोड़ रुपये) को रिटेन किया है.
किस टीम ने किस खिलाड़ी को कितने में किया रिटेन
दिल्ली कैपिटल्स ने 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. जिनमें अक्षर पटेल (16.5 करोड़ रुपये), कुलदीप यादव (13.25 करोड़ रुपये), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़ रुपये), अभिषेक पोरेल (4 करोड़ रुपये) के नाम शामिल हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. जिनमें विराट कोहली (21 करोड़ रुपये), रजत पाटीदार (11 करोड़ रुपये) और यश दयाल (5 करोड़ रुपये) के नाम शामिल हैं.
राजस्थान रॉयल्स ने 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. जिनमें संजू सैमसन (18 करोड़ रुपये), यशस्वी जायसवाल (18 करोड़ रुपये), रियान पराग (14 करोड़ रुपये), ध्रुव जुरेल (14करोड़ रुपये), शिमरोन हेटमायर (11 करोड़ रुपये) और संदीप शर्मा (4 करोड़ रुपये) के नाम शामिल है.
सनराइज़र्स हैदराबाद ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. जिनमें हेनरिक क्लासेन (23 करोड़ रुपये), पैट कमिंस (18 करोड़ रुपये), अभिषेक शर्मा (14 करोड़ रुपये), ट्रेविस माइकल हेड (14 करोड़ रुपये), नीतीश कुमार रेड्डी (6 करोड़ रुपये) के नाम शामिल हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. जिनमें ऋतुराज गायकवाड़ (18 करोड़ रुपये), मथीशा पथिराना (13 करोड़ रुपये), शिवम दुबे (12 करोड़ रुपये), रविन्द्र जडेजा (18 करोड़ रुपये), एमएस धोनी (4 करोड़ रुपये) के नाम शामिल है.
मुंबई इंडियंस ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. जिनमें जसप्रीत बुमराह (18 करोड़ रुपये), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़ रुपये), हार्दिक पांड्या (16.35 करोड़ रुपये), रोहित शर्मा (16.30 करोड़ रुपये), तिलक वर्मा (8 करोड़ रुपये) के नाम शामिल हैं.
कोलकाता नाइटराइडर्स ने 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. जिनमें रिंकू सिंह (13 करोड़ रुपये), वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़ रुपये), सुनील नरेन (12 करोड़ रुपये), आंद्रे रसेल (12 करोड़ रुपये) के नाम शामिल हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. जिनमें निकोलस पूरन (21 करोड़ रुपये), रवि बिश्नोई (11 करोड़ रुपये), मयंक यादव (11 करोड़) मोहसिन खान (4 करोड़ रुपये), आयुष बडोनी (4 करोड़ रुपये) के नाम शामिल हैं.
गुजरात टाइटंस ने राशिद ख़ान (18 करोड़), शुभमन गिल (16.50 करोड़), साई सुदर्शन (8.50 करोड़), राहुल तेवतिया (4 करोड़) और शाहरुख़ ख़ान (4 करोड़) को रिटेन किया है.
पंजाब किंग्स ने शशांक सिंह (5.5 करोड़) और प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़) को रिटेन किया है.
श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और ईशान किशन को नहीं किया रिटेन
साल 2025 की रिटेंशन लिस्ट में जोस बटलर, ग्लेन मैक्सवेल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, केएल राहुल के नाम शामिल नहीं हैं.
About Author
You may also like
आधी आबादी की सुरक्षा का नया सवेरा : उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’, रंगमंच पर हुआ शक्ति का सम्मान
यूपी में रिटायर्ड ARTO के घर विजिलेंस का महाछापा : दीवारों और पैकेटों से निकला 1.62 करोड़ कैश, 13 किलो सोना और 15 संपत्तियों के दस्तावेज
डीपीएस स्कूल के पास पसरा गंदगी का साम्राज्य : 500 मीटर के दायरे में 25 से ज्यादा कचरा पॉइंट, बेजुबान जानवर गंदगी खाने को मजबूर
धौलपुर की परियोजना बालवर्धन : मासूमों के चेहरों पर लौटेगी मुस्कान, कुपोषण के खिलाफ नंद घर और आईपीई ग्लोबल की ममता भरी पहल
स्टेट न्यूज : प्रदेशभर में एक माह का सड़क सुरक्षा अभियान शुरू, अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई और उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति की तिथि बढ़ी
