
उदयपुर। सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू फतेहपुरा की अंडर-14 बालिका बास्केटबॉल टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए CBSE क्लस्टर XIV बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार चैम्पियनशिप ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया।
यह प्रतियोगिता 14 अगस्त से 18 अगस्त 2025 तक मयूर स्कूल, श्रीगंगानगर में आयोजित की गई थी। इस दौरान सेंट मेरीज़ की बालिका टीम ने अपने अद्भुत कौशल, अनुशासन और टीमवर्क का परिचय देते हुए हर मुकाबले में जीत दर्ज की और विजेता बनी।
संस्था प्रधान सिस्टर किरण जोजो ने बताया कि प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह चौहान एवं नितिन मेनारिया के नेतृत्व में छात्राओं ने कठिन परिश्रम, अनुशासित अभ्यास और रणनीतिक खेल के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पूरी टीम और प्रशिक्षकों को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई दी तथा आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।
विद्यालय परिवार एवं समस्त शिक्षकों ने भी टीम को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
About Author
You may also like
हुनर और कला का अनूठा समागम : तुलसी निकेतन स्कूल में ‘द मॉरल शॉपी’ की एक दिवसीय भव्य प्रदर्शनी 5 जुलाई को
मेवाड़ की अनूठी सांस्कृतिक विरासत के मुरीद हुए विदेशी मेहमान: डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने किया मेक्सिको की कार्यवाहक राजदूत का भव्य स्वागत
कैलिफोर्निया के कोंडोर पक्षियों के संरक्षण में बड़ी सफलता: नई रिसर्च ने ढूँढा ‘गुप्त दुश्मन’ और बचाने की राह हुई आसान
टेक्सास में न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म का प्रकोप: जानिए कैसे मजबूत रणनीति और त्वरित इलाज से दी जा रही है इसे मात
दक्षिणी राजस्थान के लिए बड़ी सौगात : गीतांजली हॉस्पिटल में अत्याधुनिक एडवांस्ड कैथ लैब का शानदार शुभारंभ
