उदयपुर। आरजीएचएस योजना में निजी दवा विक्रेताओं की दो दिन बिक्री बंद होने की स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा उपभोक्ता थोक भण्डार के सहकारी दवा घरों पर दवाइयां उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
उपभोक्ता थोक भंडार के महाप्रबंधक राजकुमार खांडिया ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के इलाज व कैशलेस दवा उपलब्धता के लिये चलाई जा रही राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) स्कीम में अनुबंधित निजी दवा विक्रेताओं द्वारा दो दिन दवाइयों की बिक्री बंद रखने की घोषणा अंतर्गत उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार द्वारा संचालित 31 सहकारी दवा घर पर सभी प्रकार की दवाइयां पेंशनर्स/सरकारी कर्मचारियों के लिये सदैव उपलब्ध रहेगी।
महाप्रबंधक खांडिया ने बताया कि भण्डार द्वारा अनवरत रूप से सरकारी कर्मचारी, पेंशनर्स एवं आम उपभोक्ताओं को दवाइयां उपलब्ध करवाता आ रहा है वर्तमान में आरजीएचएस स्कीम मे आने वाले सभी कर्मचारियों की सुविधा हेतु महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सहकारी दवाघर संचालित है जहा से सुगमता से सभी प्रकार की दवाईयॉ प्राप्त की जा सकेगी।
About Author
You may also like
पीएम आवास ग्रामीण, अटल प्रगति पथ और अटल ज्ञान केंद्रों का काम गुणवत्ता के साथ समय पर हो पूरा: सीएम भजनलाल शर्मा
सड़क पर सियासत नहीं, सख्ती : कुर्सी संभालते ही उदियापोल के मोर्चे पर उतरे मेयर पारस सिंघवी
उदयपुर नगर निगम में मल्टीस्टारर सियासत, अभिजीत मुहूर्त और तालियों की गूंज
उदयपुर नगर निगम चुनाव : मैं इस शहर के किसी गुमनाम वार्ड से चुनकर आया एक अदना-सा किरदार हूं
उदयपुर में प्यास का पहरा : अकाल में भी 48 घंटे में मिलता था पानी, अब 72 घंटे का इंतज़ार क्यों? नए बोर्ड और मेयर के सामने पहली बड़ी परीक्षा
