वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद
उदयपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को उदयपुर-चित्तौड़गढ दौरे पर रहे। वे सोमवार की सुबह वायुसेना के विशेष विमान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रभारी मंत्री राम लाल जाट ने उनकी अगवानी की।
इस अवसर पर जिला प्रमुख ममता कंवर, मेयर गोविंद सिंह टांक, एसीएस शिखर अग्रवाल, एडीजीपी संजय अग्रवाल, जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल, एसपी भुवन भूषण, पूर्व विधानसभाध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व विधायक दलीचंद सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के हेलीकॉप्टर से चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना हुए।
प्रधानमंत्री श्री मोदी चित्तौड़गढ़ के सावलियांजी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पुनः वायुसेना के विशेष विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचे और वायुसेना के विशेष विमान से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर गये।
प्रधानमंत्री के प्रस्थान के समय प्रभारी मंत्री रामलाल जाट, जिला प्रमुख, मेयर, डिप्टी मेयर, एसीएस शिखर अग्रवाल, एडीजीपी संजय अग्रवाल, कलेक्टर अरविंद पोसवाल, एसपी भुवन भूषण आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है, लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन…यहां देखिए लाइव
स्वतंत्रता दिवस 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 78 वीरता पुरस्कार और 89 विशेष उल्लेख को दी मंजूरी
देशभर में 17 अगस्त को सड़कों पर उतरेंगे मजदूर : लंबित मांगों और अधिकारों को लेकर BMS का राष्ट्रव्यापी आंदोलन
गांव के चौपाल से डिजिटल खदानों तक: हिंदुस्तान जिंक में ‘नारी शक्ति’ रच रही आर्थिक स्वतंत्रता का नया इतिहास
प्रो. मंजु मांडोत ने संभाला जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति का पदभार
