रेलवे बोर्ड के सदस्य ने किया उदयपुर स्टेशन का निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों पर जताई संतुष्टि

उदयपुर। रेलवे बोर्ड के सदस्य (इंफ्रास्ट्रक्चर) अनिल कुमार खंडेलवाल ने आज अजमेर मंडल के उदयपुर स्टेशन का दौरा किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बलदेव राम ने उनका स्वागत किया और उन्हें स्टेशन पर चल रहे विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर व अन्य कार्यों से अवगत कराया।

खंडेलवाल ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्टेशन पुनर्विकास कार्यों, यार्ड और रनिंग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए इन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। यार्ड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैंगमैन और ट्रैकमैन स्टाफ से बातचीत कर उनकी समस्याओं का जायजा लिया और उनके फीडबैक के आधार पर व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

स्टेशन पर स्थित रनिंग रूम का भी उन्होंने बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर संदीप डांगरा, क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र देपल और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

खंडेलवाल का यह दौरा स्टेशन पुनर्विकास और यार्ड के कार्यों को सुचारु रूप से पूर्ण करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके निरीक्षण और अधिकारियों के साथ संवाद से यह स्पष्ट होता है कि रेलवे प्रशासन इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार पर विशेष ध्यान दे रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

(Visited 32 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply