
उदयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
दिया कुमारी ने दिवंगत विधायक के सलूंबर स्थित निवास पर पहुंचकर शोक सभा में भाग लिया और उनके परिवारजनों को सांत्वना दी। उन्होंने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. मीणा भाजपा के एक प्रमुख जन नेता थे और उनके निधन से पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतलाल मीणा के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए और वे जनसमस्याओं के प्रति समर्पित थे। उनकी कमी को पूरा करना मुश्किल होगा। इस अवसर पर दिया कुमारी ने शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य बनाए रखने की अपील की।
(Visited 54 times, 1 visits today)
About Author
You may also like
उदयपुर की रामलीला : इमोशन, ड्रामा और हाई-ऑक्टेन एक्शन का परफेक्ट ब्लेंड, जटायु के बलिदान ने खींचे दर्शकों के आंसू
तकनीक जब इंसान की सहूलियत बने: हिंदुस्तान जिंक और उबर का यह साझा कदम भारतीय कॉर्पोरेट जगत के लिए एक नजीर
मेवाड़ की माटी में सत्ता की चौसर: जब पंचायत के अखाड़े में दांव पर लग जाए दिग्गजों की चौधराहट
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
नवरात्रि में मां की कृपा पाने के लिए करें साधना: वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन, गूंजी देवी महिमा
