
भव्य धार्मिक अनुष्ठान
उदयपुर। श्री रामभक्त उपासक मंडल ने गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर रानीरोड स्थित दक्षिणमुखी मंशापूर्ण हनुमान मंदिर और चित्रकूट धाम में अखंड रामचरितमानस का पाठ आयोजित किया।
इस अवसर पर हनुमान जी को नवीन वस्त्र पहनाए गए और 51 फीट ऊंचे तुलसी स्तंभ पर राम नाम का ध्वज फहराया गया। पाठ के पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और 108 दीपों से तुलसीदास जी की आरती की गई। भक्तों की बड़ी संख्या ने हनुमान जी के दर्शन किए और अनुष्ठानों में भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में हनुमान चालीसा की प्रतियां वितरित की गई और भंडारे का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में रामभक्त उपासक मंडल के पदाधिकारी, भक्तजन, और संत भी शामिल हुए।
(Visited 62 times, 1 visits today)
About Author
You may also like
उदयपुर की रामलीला : इमोशन, ड्रामा और हाई-ऑक्टेन एक्शन का परफेक्ट ब्लेंड, जटायु के बलिदान ने खींचे दर्शकों के आंसू
तकनीक जब इंसान की सहूलियत बने: हिंदुस्तान जिंक और उबर का यह साझा कदम भारतीय कॉर्पोरेट जगत के लिए एक नजीर
मेवाड़ की माटी में सत्ता की चौसर: जब पंचायत के अखाड़े में दांव पर लग जाए दिग्गजों की चौधराहट
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
नवरात्रि में मां की कृपा पाने के लिए करें साधना: वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन, गूंजी देवी महिमा
