
उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में, पद्मश्री डॉ एस आर रंगनाथन के जन्मदिवस के अवसर पर पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया गया।
प्रभारी विभागाध्यक्ष ने कहा कि डॉ रंगनाथन के जीवन से प्रेरणा लेते हुए हमें यह सीखना चाहिए कि जीवन का उज्जवल भविष्य किताबों के काले अक्षरों में ही छिपा है, हमें समाज और राष्ट्र हित के लिए सूचनाओं का प्रसारण विद्यार्थियों,शोधार्थियों के साथ-साथ जन-जन तक करना चाहिए।

विश्विद्यालय रेड रिबन क्लब के समन्वयक डॉ पी एस राजपूत ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर वाद विवाद,भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 37 प्रतियोगियों ने भाग लिया । छात्र कुलदीप सिंह एवं हीना मेघवाल आदि विजेता रहे।
सभी विजेताओ और उपविजेताओं को प्रतीक चिन्ह प्रदान किये गए।

आयोजन में विश्वविद्यालय केंद्रीय पुस्तकालय के डॉ राजाराम भाट, विभाग के शोधार्थीगण, शिक्षकगण और विभाग के वर्तमान एवं पूर्व छात्र अनुज यादव, जितेंद्र मेघवाल, श्रवण श्रीमाली, महेंद्र पटेल, नारायण सालवी आदि उपस्थित रहे।

About Author
You may also like
राजस्थान विद्यापीठ के संस्थापक जनार्दनराय नागर की 29वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि : प्रतापनगर परिसर और फतेहसागर पाल पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाइयों में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
नारायण सेवा संस्थान के परिसरों में हुआ ध्वजारोहण
एमबी अस्पताल की पड़ताल : तीसरी मंजिल पर मेडिसिन वार्ड, लेकिन कई दिनों से लिफ्ट खराब; सीढ़ियों पर स्ट्रेचर-व्हीलचेयर खींचने को मजबूर तीमारदार
21वीं विशाल कावड़ यात्रा सोमवार को शहर में निकाली भव्य गंगा कलश यात्रा, महाआरती में उमड़े भक्तगण, पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से किया स्वागत
