
लो आ गई हबीब की रिपोर्ट। अंजुमन तालीमुल इस्लाम की जनरल हाउस की बैठक रविवार प्रातः 11 बजे शहर के विभिन्न मोहल्लों के मौतबिरान व जनरल हाउस मेम्बरान की मौजूदगी में सदर मुजीब सिद्दीकी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें आगामी माह में आयोजित होने वाले दो दिवसीय जश्ने ईद मीलादुन्नबी व 12 रबीउल अव्वल को दोपहर में निकाले जाने वाले जुलूसे मोहम्मदी को लेकर चर्चा की गई।
साथ ही हाल ही में उदयपुर शहर में उपजे तनाव के बाद उपद्रवियों द्वारा मस्जिद, धार्मिक स्थलों व निर्दोष लोगों की दुकानों, वाहनों पर तोड़फोड़ व आगजनी करने से हुए नुकसान का सर्वे करके प्रशासन से मुआवजा दिलाने व उपद्रवियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की गई। साथ ही प्रशासन द्वारा उचित मुआवजा नहीं मिलने पर अंजुमन द्वारा मुस्लिम समाज से धनराशि इकट्ठा कर मदद करने पर सभी सदस्यों ने सहमति दी।
इस अवसर पर अंजुमन पूर्व सदर शराफत हुसैन, आबिद खान पठान, एडवोकेट अशफाक खान, उमर फारूख, नजर मोहम्मद, एडवोकेट नवेदुज्जमा, अयुब डायर, सैयद इरशाद अली, गुलाम दस्तगीर, मोहसिन हैदर, सैयद किस्मत अली, फिरदौस खान, मोहम्मद सिद्दीकी, एडवोकेट शरीफ छीपा, डॉ. सैयद खुर्शीद, नौशाद दिवान, तौसिफ हुसैन, इकबाल हुसैन घडीसाज, रियाज हुसैन, इजहार हुसैन, फारूख कुरैशी सहित अन्य जनरल हाउस मेम्बरान व मोतबिरान मौजूद रहे।
About Author
You may also like
हिंदुस्तान जिंक की बड़ी उपलब्धि : HZDA 5 को मिला BIS सर्टिफिकेशन, ग्राहकों का भरोसा और उत्पाद की गुणवत्ता होगी मजबूत
सराहनीय कदम पर रोजी-रोटी का संकट : पुलिस साए में हटा मुखर्जी चौक का सब्जी बाजार, विस्थापन नीति पर उठे सवाल
उदयपुर नगर निगम 272 भूखंड घोटाला : जाली दस्तावेजों से धोखाधड़ी के आरोपी राजेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज
जब न्याय की सीढ़ियां लाचारी से भारी हो गईं : बुजुर्ग महिला का दर्द देख पिघला एसपी डॉ. अमृता दुहन का दिल, बुजुर्गों व दिव्यांगों को नहीं चढ़नी पड़ेंगी सीढ़ियां
पूर्व न्यायाधीश जेके रांका ने किया ‘सेवा महातीर्थ’ का अवलोकन, नारायण सेवा संस्थान के कार्यों को बताया अनुकरणीय
