
उदयपुर के हेरिटेज गर्ल्स स्कूल में ‘टेडक्स टॉक’ का आयोजन किया जा रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रेरक विचारों और शैक्षिक संवादों के प्रसार के लिए प्रसिद्ध है। यह आयोजन 20 नवंबर को शाम 4 बजे स्कूल परिसर में होगा।
इस आयोजन की जानकारी देते हुए हेरिटेज स्कूल के डायरेक्टर और लेखक श्रीयांस भंडारी ने बताया कि ‘सिनर्जी’ शीर्षक के तहत एक दर्जन से अधिक वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। इस टेडक्स टॉक में 18 मिनट की विविध वार्ताओं के माध्यम से प्रेरणादायक और शैक्षिक विचारों का आदान-प्रदान होगा।
हेरिटेज स्कूल इन दिनों इस आयोजन की तैयारियों में जुटा हुआ है, जिससे उदयपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के शैक्षिक संवाद की एक महत्वपूर्ण शुरुआत हो सके।
(Visited 20 times, 1 visits today)
About Author
You may also like
विद्यापीठ के पूर्व कुलपति प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत बने गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के कुलगुरु, उदयपुर में ही ज्वाइन किया
उदयपुर की रामलीला (डे 8) — इमोशन, ड्रामा और हनुमान जी का हाई-ऑक्टेन एक्शन!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के विवादित बयान के खिलाफ उदयपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत; पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, रात में नूडल्स खाने की बात आई सामने
‘खाटू वाले’ के दर्शन से पहले ही उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार : कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पुल से गिरी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, पल भर में मातम में बदली खुशियां
