जालोर। पारिवारिक रंजिश के चलते रविवार को थाना सरवाना क्षेत्र के विष्णु नगर बावरला आए वृद्ध की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नामजद आरोपिया गजरा विश्नोई पत्नी भाखराराम निवासी विष्णु नगर थाना सरवाना को घटना के 24 घंटे के अंदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एसपी मोनिका सेन ने बताया कि रविवार को थाना सरवाना क्षेत्र के विष्णु नगर बावरला इलाके में सिवाड़ा थाना चितलवाना निवासी भीखाराम विश्नोई किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने आया था। पूर्व पारिवारिक रिश्ते की रंजिश को लेकर मुल्जिमो ने आपराधिक षड्यंत्र रच पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी थी।
एसपी सेन ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एडिशनल एसपी दशरथ सिंह, सीओ मांगीलाल राठौड़ के सुपरविजन और एसएचओ किशनाराम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर नामजद आरोपिया गजरो विश्नोई को गिरफ्तार किया। बाकी रहे मुल्जिमो की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर दबिश देकर तलाश की जा रही है।
About Author
You may also like
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट : करीबी लोगों की मौजूदगी में की बेहद सादगी से रजिस्टर्ड मैरिज
राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन : प्रधानमंत्री मोदी आज देश को समर्पित करेंगे पचपदरा रिफाइनरी, जयपुर मेट्रो फेज-2 का करेंगे शिलान्यास
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला : सरकारी विभागों में तबादलों पर छूट 10 जुलाई तक बढ़ी, मंत्रियों और नेताओं के यहां उमड़ी भारी भीड़
