
जयपुर/फरीदाबाद/जोधपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एसीबी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (विद्युत खंड-द्वितीय) जोधपुर के अधिशाषी अभियंता दीपक कुमार मित्तल के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है।
इन शहरों में हो रही है कार्रवाई
एसीबी की टीमें जयपुर, फरीदाबाद, जोधपुर और उदयपुर में छापेमारी कर रही हैं। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर की जा रही है।
करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा
सूत्रों के अनुसार, दीपक कुमार मित्तल द्वारा अब तक कुल ₹4.02 करोड़ (203 प्रतिशत) से अधिक की परिसंपत्तियां अर्जित करने का खुलासा हुआ है, जो उनकी वैध आय से अधिक है।
भूमि और निर्माण में भारी निवेश
जांच में सामने आया है कि आरोपी अधिकारी ने जयपुर, उदयपुर, अजमेर और ब्यावर में कुल 16 भूखंड खरीदे हैं और उन पर करोड़ों रुपये का निवेश किया है।
एसीबी की सख्ती जारी
एसीबी की टीमें दस्तावेजों की गहन जांच कर रही हैं। इस कार्रवाई से सरकारी अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। आगे की जांच जारी है, और जल्द ही इस प्रकरण में बड़े खुलासे होने की संभावना है।
About Author
You may also like
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
स्टेट न्यूज : प्रदेशभर में एक माह का सड़क सुरक्षा अभियान शुरू, अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई और उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति की तिथि बढ़ी
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट : करीबी लोगों की मौजूदगी में की बेहद सादगी से रजिस्टर्ड मैरिज
राजस्थान के बालोतरा में रिफाइनरी के शिलान्यास समारोह में क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी-हूबहू यहां पढ़िए…
