क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष पुनिया, राज्यमंत्री बामनिया एवं आयुक्त ताराचंद मीणा का जताया आभार
उदयपुर। राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के नोडल अधिकारी एवं पूर्व जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग में सहायक खेल अधिकारी का पदभार ग्रहण किया।
उन्होंने इसके लिए राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष कृष्णा पुनिया, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट एवं जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के आयुक्त ताराचंद मीणा का आभार व्यक्त किया है।
हुसैन ने बताया कि उदयपुर के पूर्व जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के नेतृत्व में जिले में खेलों के विकास के लिए अभिनव प्रयास किए गए जिनकी बदौलत हजारों खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिला एवं अपने जीवन में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि जनजाति अंचल में विभिन्न खेलों में प्रतिभाओं और खेलों के विकास की अपार संभावना है और उसी के अनुरूप अब वे जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग में भी आयुक्त मीणा के साथ मिलकर खेल क्षेत्र की प्रगति अधिकाधिक सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।
About Author
You may also like
कुमावत समाज ने की प्रतिनिधित्व की मांग : बीजेपी से 18 और कांग्रेस से 7 उम्मीदवारों का पैनल प्रस्तुत कर मांगा प्रतिनिधित्व
उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026 : जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया संशोधित आदेश, RO-ARO की नियुक्ति और नामांकन कक्ष तय
उदयपुर निकाय चुनाव 2026 : भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने तय किए 5 नामांकन केंद्र, वार्ड स्तर पर अधिवक्ताओं को सौंपी विधिक सहायता की जिम्मेदारी
कुमावत समाज 30 अगस्त को करेगा 80 वरिष्ठ धरोहरों का अभिनंदन : श्रमजीवी कॉलेज ऑडिटोरियम में सजेगा सम्मान समारोह
उदयपुर में जश्न-ए-विलादत का रूहानी समां : सरकार की आमद मरहबा’ की सदाओं के साथ शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
