ग्वालियर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ग्वालियर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मणिपुर पर प्रधानमंत्री मोदी 77 दिनों तक चुप रहे, लेकिन जब वे बोले तो उसमें राजनीति घोल दी।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा-दो महीनों से मणिपुर जल रहा है, घरों में आग लगाई जा रही है, महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शब्द नहीं बोले।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूरी में एक वाक्य बोला और उसमें भी राजनीति घोल दी। इस वाक्य में भी पीएम मोदी ने उन राज्यों का नाम लिया, जहां विपक्ष की सरकारें हैं।
इससे पहले गुरुवारको संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत में मीडिया के सामने पीएम आए तो उन्होंने मणिपुर के वायरल वीडियो का जिक्र किया।

यहां उन्होंने कहा, ”मणिपुर की घटना से मेरा हृदय दुख से भरा है. ये घटना शर्मसार करने वाली है. पाप करने वाले कितने हैं, कौन हैं वो अपनी जगह है, पर बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है। मैं मुख्यमंत्रियों से अपील करता हूं कि वो मां-बहनों की रक्षा के लिए कदम उठाएं।” राजस्थान, छत्तीसगढ़, मणिपुर का ज़िक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”घटना चाहे किसी भी राज्य की हो, सरकार चाहे किसी की भी हो, नारी के सम्मान के लिए राजनीति से ऊपर उठकर काम करें।”
About Author
You may also like
वेदांता का ऐतिहासिक धमाका : BSE और NSE पर एक साथ 4 नई कंपनियों की लिस्टिंग, चेयरमैन अनिल अग्रवाल बोले- “यह भारत का समय है”
मानसून मेंटेनेंस या सिर्फ खानापूर्ति? पहली ही बारिश में उदयपुर हुआ गुल, निगम के दावों की खुली पोल
महाराणा प्रताप जयंतीअ: डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया विशेष पूजन, युवाओं को दिया राष्ट्रसेवा का संदेश
हौसलों की उड़ान: उदयपुर के 33 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप के लिए चयन, नासिक में दिखाएंगे राजस्थान का दम
महाराणा प्रताप शौर्य और मातृभूमि प्रेम के प्रतीक : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता इकराम राशिद कुरैशी
