
सोमवार सुबह उदयपुर (कठार) के तीज का चौक, मंडी में एक ऐसा सन्नाटा पसरा, जिसने हर दिल को चीर दिया। रविश कोठीफोड़ा, सुपुत्र बसंतीलाल कोठीफोड़ा, अब हमारे बीच नहीं रहे।

कैंसर की लंबी और तकलीफ़देह जंग लड़ते हुए भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
हर दिन मुस्कुराकर, अपनों का हौसला बढ़ाते रहे, मानो खुद दर्द में नहीं बल्कि जीवन का उत्सव मना रहे हों।

मगर नियति को शायद कुछ और मंज़ूर था…
4 अगस्त 2025, सोमवार की सुबह, उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
अंतिम यात्रा 5 अगस्त मंगलवार को प्रातः 9 बजे उनके निवास स्थान तीज का चौक, मंडी से अशोक नगर मोक्ष धाम के लिए रवाना होगी।
उनका यूं अचानक कम उम्र में चला जाना, परिवार और दोस्तों के लिए सिर्फ एक अपूरणीय क्षति नहीं, बल्कि जीवनभर की टीस है।
किसी ने उन्हें एक सच्चा बेटा कहा, किसी ने आदर्श मित्र…
और अब, सबकी आंखों में बस उनकी यादें और आंसुओं का सैलाब है।
रविश, तुमने ज़िंदगी को पूरे साहस से जिया…
आज तुम्हें विदा करते हुए, हर दिल बस यही कह रहा है—
“तुम हमारी यादों में हमेशा ज़िंदा रहोगे।”
About Author
You may also like
उदयपुर के 451 साल पुराने महालक्ष्मी मंदिर में सवा 8 लाख की पोशाक : कमल नहीं, गुप्त सफेद हाथी पर विराजती हैं माता, भोर से उमड़ा आस्था का सैलाब
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में दीपावली स्नेह मिलन में की शिरकत: कहा—अंतिम व्यक्ति की खुशहाली ही असली रामराज्य, विकसित भारत के संकल्प को राजस्थान करेगा साकार
राजस्थान में रोमानिया की 70 वर्षीय महिला पर्यटक की मौत: शेखावाटी भ्रमण के दौरान सीने में उठा था तेज दर्द, हार्ट अटैक की आशंका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: वीर जवानों के संग त्योहार मनाने की परंपरा रखेंगे जारी
चौराहे पर बदली खाकी की छवि : दिवाली की पूर्व संध्या पर ट्रैफिक सुधारने खुद सड़क पर उतरीं डिप्टी छवि शर्मा
