
उदयपुर। उदयपुर में एक बार फिर संगीत की सरहदें टूटने जा रही हैं। 6 से 8 फ़रवरी तक चलने वाले ‘वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल 2026’ के ऑफ़िशियल पोस्टर का बुधवार को विमोचन किया गया। हिंदुस्तान ज़िंक के सहयोग और सहर द्वारा प्रस्तुत इस फ़ेस्टिवल को राजस्थान पर्यटन विभाग का भी अहम समर्थन प्राप्त है।
‘म्यूज़िक विदाउट बॉर्डर्स’ की थीम पर आधारित यह फ़ेस्टिवल अपने 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। तीन दिवसीय आयोजन में भारत और दुनिया के 11 से अधिक देशों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से उदयपुर को संगीत के रंगों में रंग देंगे।
इस साल के फ़ेस्टिवल में कैलाश खेर और कैलासा लाइव, अमित त्रिवेदी, जोनिता गांधी, ताबा चाके, अमृत रामनाथ, इंडियन ओशन और OAFF जैसे नामचीन कलाकार मंच साझा करेंगे। वहीं स्पेन, अफ़्रीका, यूरोप सहित कई देशों के अंतरराष्ट्रीय कलाकार पहली बार भारतीय दर्शकों के सामने परफ़ॉर्म करेंगे।
फ़ेस्टिवल में फ़ोक, फ्यूज़न, कंटेम्पररी और एक्सपेरिमेंटल म्यूज़िक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 20 से अधिक बैंड और 150 से ज़्यादा कलाकार तीन दिनों तक झीलों, घाटों और ऐतिहासिक स्थलों के बीच संगीत का जादू बिखेरेंगे।
सहर के फ़ाउंडर संजीव भार्गव के अनुसार, “इस फ़ेस्टिवल की ख़ासियत हमेशा यही रही है कि उदयपुर और इसकी लोकेशंस ख़ुद संगीत का हिस्सा बन जाती हैं। 10वें साल में हम फिर ऐसे यादगार पल रचने जा रहे हैं जिन्हें दोहराया नहीं जा सकता।”
हिंदुस्तान ज़िंक भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रयासरत है और संगीत, कला व सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई आयोजनों के ज़रिए अपनी प्रतिबद्धता निभा रहा है।
सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं और उदयपुर एक बार फिर देश-दुनिया के कलाकारों और संगीत प्रेमियों के स्वागत के लिए तैयार है—जहाँ संगीत सिर्फ़ सुना नहीं जाएगा, बल्कि महसूस किया जाएगा।
About Author
You may also like
कैलिफोर्निया के कोंडोर पक्षियों के संरक्षण में बड़ी सफलता: नई रिसर्च ने ढूँढा ‘गुप्त दुश्मन’ और बचाने की राह हुई आसान
टेक्सास में न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म का प्रकोप: जानिए कैसे मजबूत रणनीति और त्वरित इलाज से दी जा रही है इसे मात
दक्षिणी राजस्थान के लिए बड़ी सौगात : गीतांजली हॉस्पिटल में अत्याधुनिक एडवांस्ड कैथ लैब का शानदार शुभारंभ
हज़रत सूफी नज़ीर अहमद साहब के दूसरे सालाना उर्स का आगाज़ आज, परचम कुशाई की रस्म से होगी शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 : सालाना उत्सव से वैश्विक आरोग्य जन-आंदोलन बनने का शानदार सफर
