
उदयपुर। संयुक्त राज्य अमेरिका कांग्रेस के प्रतिनिधि माइकल बॉमगार्टनर रविवार को अपने परिजनों सहित उदयपुर पहुंचे। उनके साथ भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से समन्वय अधिकारी अशोक कुमार भी मौजूद रहे।
पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि अतिथियों ने सिटी पैलेस और विश्वविख्यात क्रिस्टल गैलरी का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकृत गाइड संदीप शर्मा ने उन्हें उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध विरासत से रूबरू कराया।
विदेशी प्रतिनिधि और उनके परिजन उदयपुर की अद्भुत कला, स्थापत्य शैली और सांस्कृतिक धरोहर से बेहद प्रभावित नजर आए। बॉमगार्टनर ने यहां की सुंदरता और संरक्षित विरासत की सराहना करते हुए इसे विश्व स्तर पर अद्वितीय बताया।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
उदयपुर नगर निगम वार्ड-6 : पूर्व पार्षद व पूर्व मेयर के मजबूत साथ से दलपत सोनी की जन-आंदोलन बनी चुनावी मुहिम, अजीत चौधरी से कड़ा मुकाबला
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड 59 : बीजेपी को परिसीमन के नुकसान की निर्दलीय उम्मीदवारों ने की भरपाई, चार महिला चेहरों में सीधी रार
राजस्थान निकाय चुनाव : 39 जिलों की 162 निकायों में लोकतंत्र का उत्सव, सुबह से कतारों में दिखे वोटर, 57 लाख से अधिक लोग चुनेंगे शहर की सरकार
