अमेरिकी कांग्रेस प्रतिनिधि माइकल बॉमगार्टनर का उदयपुर प्रवास : सिटी पैलेस और क्रिस्टल गैलरी की धरोहर देख हुए प्रभावित

उदयपुर। संयुक्त राज्य अमेरिका कांग्रेस के प्रतिनिधि माइकल बॉमगार्टनर रविवार को अपने परिजनों सहित उदयपुर पहुंचे। उनके साथ भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से समन्वय अधिकारी अशोक कुमार भी मौजूद रहे।
पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि अतिथियों ने सिटी पैलेस और विश्वविख्यात क्रिस्टल गैलरी का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकृत गाइड संदीप शर्मा ने उन्हें उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध विरासत से रूबरू कराया।


विदेशी प्रतिनिधि और उनके परिजन उदयपुर की अद्भुत कला, स्थापत्य शैली और सांस्कृतिक धरोहर से बेहद प्रभावित नजर आए। बॉमगार्टनर ने यहां की सुंदरता और संरक्षित विरासत की सराहना करते हुए इसे विश्व स्तर पर अद्वितीय बताया।

(Visited 15 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply