
नई दिल्ली। भारतीय रावत महासभा जनकपुरी (पंजीकृत संस्था, 1992) ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जसवंत सिंह मण्डावर को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह चौहान ने की।
महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों—कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणपत सिंह, वरिष्ठ महामंत्री विक्रम सिंह, संयोजक फतेह सिंह भींडर व सह संयोजक भंवर सिंह—ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हीरा सिंह चौहान (संस्थापक अध्यक्ष) की प्रेरणा से यह जिम्मेदारी सौंपी।
मोटिवेशनल स्पीकर, चिंतक और लेखक जसवंत सिंह मण्डावर को यह महत्वपूर्ण दायित्व उनकी सक्रिय सामाजिक भूमिका और समाज उत्थान के लिए निरंतर किए जा रहे कार्यों के आधार पर दिया गया है।
गौरतलब है कि जसवंत सिंह मण्डावर मगरा विकास मंच राजस्थान के संस्थापक अध्यक्ष हैं, जो शिक्षा, रोजगार और क्षेत्रीय जागरूकता के लिए कार्यरत है। इससे पहले वे राजस्थान रावत-राजपूत महासभा में प्रदेश प्रवक्ता, सह प्रवक्ता, मीडिया संयोजक, युवा प्रदेश महामंत्री, उपाध्यक्ष, प्रचार मंत्री, संभाग प्रभारी व सर्कल युवा अध्यक्ष जैसे अहम दायित्व निभा चुके हैं।
इनकी धर्मपत्नी प्यारी कुमारी ग्राम पंचायत मण्डावर की 2015 से लगातार दो बार निर्वाचित सरपंच रही हैं और वर्तमान में पंचायत की प्रशासक हैं।
About Author
You may also like
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा—मोदी सरकार की रणनीति में बड़ा बदलाव या मजबूरी? पढ़ें 5 बड़े कारण
उदयपुर के मौलाना फैजान रज़ा का मिस्र की प्रसिद्ध जामे अल-अज़हर यूनिवर्सिटी में चयन; पलटन मस्जिद में हुआ भव्य इस्तक़बाल
हिंदुस्तान जिंक का पहली तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन : शुद्ध लाभ 145 प्रतिशत बढ़कर 5,469 करोड़ हुआ
1160 किमी की 43 दिवसीय पैदल केदारनाथ यात्रा पूरी करने पर चार युवाओं का सम्मान; Helping Youth Sansthan ने की पहल
फीफा वर्ल्डकप में उभरे सितारे स्पैनिश फुटबॉलर लैमीन यमाल…दर्दभरी कहानी
