
उदयपुर। अंजुमन तालीमुल इस्लाम, उदयपुर के ज़ेरे-एहतमाम बुधवार शब-ए-इशा बाद अंजुमन चौक पर जश्ने ईद-ए-मीलादुन्नबी ﷺ के दो रोज़ा प्रोग्राम का पहला जलसा निहायत ही शान-ओ-शौकत के साथ मुनअक़िद हुआ।
अंजुमन के सदर हाजी मुख़्तार अहमद क़ुरैशी और सेक्रेट्री एडवोकेट मुस्तफ़ा शेख़ ने बताया कि इस साल पैग़म्बर-ए-इस्लाम ﷺ के 1500वें यौमे विलादत की याद में आलमी सतह पर जश्न, जुलूस और मज़हबी इज्तिमात हो रहे हैं। इसी सिलसिले में उदयपुर में भी दो रोज़ा जलसों का इंतिज़ाम किया गया है।
जलसे के बानिये ख़ास और मरकज़ी ख़तीब हुज़ूर ग़यासे मिल्लत अल्लामा शाह सैयद मीर ग़यासुद्दीन अहमद क़ादरी कालपी शरीफ़ ने सीरत-ए-पैग़म्बर ﷺ और उनकी तालिमात पर तफ़सील से रोशनी डालते हुए फ़रमाया कि अगर इंसान उनकी बताई हुई राह पर चले तो समाजी इस्लाह, मोहब्बत और भाईचारे का पैग़ाम आम हो सकता है। वहीं सैयद शाह हसनैन बक़ाई क़ादरी (शफीपुर शरीफ़) ने अपने ख़ास अंदाज़ में खिताब करते हुए कहा कि पैग़म्बर-ए-इस्लाम ﷺ की सीरत और उनकी तालिमात पर अमल दरामद से ही असल समाजी इस्लाह मुमकिन है।
नात-ओ-कलाम से सजी महफ़िल
दिल्ली से तशरीफ़ लाए शायरे-इस्लाम हमदम फ़ैज़ी धनबादी, शमीम फ़ैज़ी और मुंबई से मौलाना रफ़ीक़ रज़ा क़ादरी ने नातिया कलाम पेश किए, जिनसे महफ़िल का माहौल रौनक़ अफ़रोज़ हो गया।
इस मौके पर मौलाना ज़ुलकरनैन बलयावी, मुफ़्ती अहमद हुसैन, मौलाना आस मोहम्मद, अंजुमन कमेटी के जॉइंट सेक्रेट्री इजहार हुसैन, कैबिनेट मेंबर फ़ख़रुद्दीन शेख़, तौक़ीर मोहम्मद, फिरोज़ बशीर समेत शहर के आलिम-ए-दीन और मौतबिर शख़्सियात ने शिरकत फ़रमाई।
अंजुमन मीडिया इंचार्ज राशिद ख़ान ने बताया कि जुमेरात की रात होने वाले दूसरे जलसे में खलीफ़ा-ए-ताजुश्शरिया अल्हाज मुफ़्ती मसीहुद्दीन हश्मती (उतरौला-बलरामपुरी) बतौर मरकज़ी ख़तीब तशरीफ़ लाएंगे। इसके अलावा सैयद शाह हसनैन बक़ाई क़ादरी (शफीपुर शरीफ़) भी खिताब फ़रमाएंगे।
नातिया कलाम के लिए दिल्ली से शायरे-इस्लाम हमदम फ़ैज़ी, धनबाद से शमीम फ़ैज़ी और मुंबई से मौलाना रफ़ीक़ रज़ा क़ादरी फिर से शिरकत करेंगे। साथ ही मौलाना ज़ुलकरनैन, मुफ़्ती अहमद हुसैन, मौलाना आस मोहम्मद और शहर के मुकामी आलिमे-दीन जलसे की रौनक़ को दुगना करेंगे।
About Author
You may also like
उदयसागर की छाती पर कंक्रीट का खंजर और आतिशबाजी का क्रूर जश्न : एक ऐतिहासिक झील के विलाप पर कॉरपोरेट मुनाफे की दिवाली
उदयपुर कलेक्ट्रेट पर दोतरफा संग्राम : न्याय की चौखट पर अड़े वकील तो जहरीले धुएं के खिलाफ सड़कों पर उतरे आईआईएम व दीनदयाल नगर के बाशिंदे
जब रक्षक पर उठे सवाल तो कानून के पहरुओं ने खोला मोर्चा : सवीना थाने में गूंजा वकीलों का आक्रोश, सीआई को हटाने की मांग पर तीन घंटे चला संग्राम
रील लाइफ से रियल लाइफ तक : जब टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने संभाली घायल ब्लॉगर के इलाज की जिम्मेदारी
हिंदुस्तान जिंक की सखी माइक्रोएंटरप्राइज परियोजना : जब हुनर से गढ़ा जाता है नारी का स्वाभिमान
