
मण्डावर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत काछबली मंडल (दिवेर खंड, आमेट जिला) का भव्य पथ संचलन शनिवार को मण्डावर ग्राम में निकाला गया। भीगते वस्त्र और लगातार बरसती बारिश भी स्वयंसेवकों के उत्साह को कम नहीं कर सकी।

पांच वर्ष से लेकर 100 वर्ष तक के सैकड़ों स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में गाँव की गलियों से गुजरे। सिरोला स्थित देवनारायण मंदिर से प्रारंभ हुआ यह संचलन विभिन्न मार्गों से होते हुए मण्डावर स्कूल में संपन्न हुआ।
पथ संचलन के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारे गूंजते रहे। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया और जयघोष से माहौल देशभक्ति से भर उठा।
समापन पर आयोजित वार्ता में न केवल स्वयंसेवक बल्कि सैकड़ों ग्रामवासी भी शामिल हुए। इस अवसर पर युवाओं का जोश और ग्रामीणों की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
About Author
You may also like
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
नवरात्रि में मां की कृपा पाने के लिए करें साधना: वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन, गूंजी देवी महिमा
गणेश नगर स्थित कालकामाता मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना : नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, दर्शनार्थ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
दिल के विशेषज्ञ डॉ. एसके कौशिक : धड़कनों की सरगम, विज्ञान की रोशनी और उदयपुर का गौरव
जयपुर: पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने उदयपुर संभाग के लिए पंचायत अधिवक्ताओं की सूची की जारी…यहां देखिए
