
उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कॉमर्स कॉलेज में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग को नई दिशा देने की ज़िम्मेदारी अब डॉ. देवेंद्र श्रीमाली के कंधों पर आ गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि सहायक आचार्य डॉ. श्रीमाली को विभागाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
इस नियुक्ति के साथ ही कॉमर्स कॉलेज का यह प्रतिष्ठित विभाग एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। दरअसल, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग का इतिहास ही इतना गौरवशाली रहा है कि हर नए विभागाध्यक्ष के साथ उसकी प्रतिष्ठा और बढ़ जाती है।
इस विभाग की पहचान केवल शिक्षण तक सीमित नहीं रही, बल्कि यहां से जुड़े कई प्रोफेसर देशभर में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं। इस कुर्सी पर पहले भी कई नामचीन हस्तियां रह चुकी हैं—राजस्थान सरकार में मंत्री रह चुकीं प्रो. मंजू बाघमार, राजस्थान में कई यूनिवर्सिटीज में वीसी रहे कुलपति प्रो. कैलाश सोडाणी, अजमेर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. विजय श्रीमाली, वीएमओयू कोटा के कुलपति प्रो. बी.एल. वर्मा और राजस्थान हायर एजुकेशन काउंसिल के वाइस चेयरमैन प्रो. डी.एस. चुंडावत जैसे दिग्गज शिक्षक इसी पद की गरिमा बढ़ा चुके हैं।
इतना ही नहीं, एनटीपीसी बिजनेस स्कूल की डायरेक्टर प्रो. राजेश्वरी नरेंद्रन भी इस विभाग से जुड़ी रही हैं, जिसने विभाग की साख को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया।
डॉ. देवेंद्र श्रीमाली की नियुक्ति को केवल एक प्रशासनिक बदलाव नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे विभाग की बौद्धिक परंपरा और भविष्य की योजनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। शिक्षण और शोध के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता से उम्मीद की जा रही है कि विभाग नए आयाम हासिल करेगा और छात्रों को आधुनिक बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की दुनिया से जोड़ने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
About Author
You may also like
उदयपुर में डिप्टी सीएम का रौद्र रूप : सुस्त अफसरों को ‘अंतिम चेतावनी’, विधायक बोले- आंगनबाड़ी का पोषाहार तो जानवर भी नहीं खा रहे
उदयपुर के प्रमुख समाचार यहां पढ़िए…लेपर्ड के हमले में घायल महिला ने एमबी अस्पताल में तोड़ा दम, आबादी क्षेत्रों में बढ़ते खतरे से दहशत
थूर में सिद्धिविनायक प्राण-प्रतिष्ठा : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने दिया जल व संस्कृति संरक्षण का संदेश
राजस्थान में एसीबी का बड़ा एक्शन : भीलवाड़ा, डूंगरपुर और डीडवाना में रिश्वत लेते तीन अधिकारी और दो दलाल गिरफ्तार
सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि : मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला
