
उदयपुर। नेपाल में मचे बवाल के बीच उदयपुर के बीजेपी नेता एवं पूर्व पार्षद अनिल सिंघल अपने परिवार के साथ फंस गए हैं। वे धार्मिक यात्रा पर पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने गए थे। इसी दौरान नेपाल में भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया। राजधानी काठमांडु समेत कई शहरों में हालात बिगड़ गए हैं। सरकारी इमारतों को आग के हवाले किया जा रहा है और अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात इतने गंभीर हैं कि कई राजनीतिक नेताओं को देश छोड़कर जाना पड़ा है।
अनिल सिंघल ने उदयपुर से बातचीत में बताया कि वे और उनका परिवार सुरक्षित हैं, लेकिन जिस इलाके में उनका होटल स्थित है, उसके आसपास भी हिंसा और आगजनी की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में है और दूतावास की ओर से फिलहाल सभी भारतीय नागरिकों को होटल में ही सुरक्षित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
नेपाल सरकार ने हालात को काबू में करने के लिए एयरपोर्ट और सीमाई रास्तों को बंद कर दिया है। ऐसे में भारत लौटने की योजना बनाए बैठे पर्यटक भी वहीं फंसे हुए हैं। दूतावास सूत्रों के अनुसार, स्थिति सामान्य होते ही सभी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की व्यवस्था की जाएगी। उम्मीद है कि बुधवार तक निकासी अभियान शुरू किया जा सकेगा।
नेपाल में हिंसा का दायरा लगातार बढ़ रहा है और आंदोलनकारी सरकार के खिलाफ सड़कों पर हैं। वहीं, भारत से पहुंचे श्रद्धालु और पर्यटक इस समय केवल सरकारी निर्देशों पर भरोसा कर अपने-अपने ठिकानों पर टिके हुए हैं।
About Author
You may also like
कुमावत समाज ने की प्रतिनिधित्व की मांग : बीजेपी से 18 और कांग्रेस से 7 उम्मीदवारों का पैनल प्रस्तुत कर मांगा प्रतिनिधित्व
उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026 : जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया संशोधित आदेश, RO-ARO की नियुक्ति और नामांकन कक्ष तय
उदयपुर निकाय चुनाव 2026 : भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने तय किए 5 नामांकन केंद्र, वार्ड स्तर पर अधिवक्ताओं को सौंपी विधिक सहायता की जिम्मेदारी
कुमावत समाज 30 अगस्त को करेगा 80 वरिष्ठ धरोहरों का अभिनंदन : श्रमजीवी कॉलेज ऑडिटोरियम में सजेगा सम्मान समारोह
उदयपुर में खुशियों के बीच पसरा मातम : जश्न के बारूद ने छीनी घर के चिराग की सांसें, उलेमाओं की अपील दरकिनार करने की कीमत जिंदगी देकर चुकाई
