
उदयपुर। राजस्थान बास्केटबॉल संघ के निर्देशानुसार जिला हनुमानगढ़ में 29 जून से 1 जुलाई 2025 तक आयोजित 50वीं सब-जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उदयपुर जिला बास्केटबॉल बालिका वर्ग की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में कृष्णा चौधरी, हिमांशी डुंगरपुरिया एवं ध्रुविका दमानी ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उनके प्रदर्शन के आधार पर तीनों खिलाड़ियों का 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है।
उदयपुर जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष श्विजेंद्र सिंह चुंडावत ने बताया कि ये तीनों खिलाड़ी आगामी 4 से 11 अक्टूबर 2025 तक देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।
About Author
You may also like
उदयपुर में रामलीला : अवध की बधाइयां, वृंदावन का रूपहला रंग और निम्बार्क मैदान में उतरा कौशल्या-नंदन
अण बोली उघापन: पुला में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भव्य गज यात्रा, 30 जोड़ों के संकल्प और शिव-पार्वती की आराधना से महका प्रांगण
उदयपुर : हिंदुस्तान जिंक के सामाजिक प्रयासों से 20 लाख से अधिक बालिकाओं और महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
उदयपुर में रामलीला : राम-कथा, वृंदावन की धूल और निम्बार्क मैदान में उतरा देवलोक
उदयपुर : नारायण सेवा संस्थान में मुनि आदित्य सागर का सान्निध्य, कहा– व्यक्ति का वर्तमान और भविष्य उसके कर्मों पर निर्भर
