
अजमेर। रेल यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में अजमेर मंडल लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। इसी क्रम में मंडल के 7 और स्टेशनों—जावर, जयसमंद, सेमारी, रिखबदेव, बिच्छीवाड़ा, सेन्दड़ा एवं स्वरूपगंज—पर एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली (इंटीग्रेटेड पैसेंजर इनफॉरमेशन सिस्टम) स्थापित की गई है।
यह व्यवस्था वरि मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर राम अवतार मीना के निर्देशन में पूरी की गई। नई प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को ट्रेन की कोच पोज़िशन, ट्रेन आगमन–प्रस्थान, प्लेटफॉर्म जानकारी और अन्य जरूरी सूचनाएं विजुअल रूप से उपलब्ध होंगी। इससे यात्रियों को अपनी ट्रेन और सही कोच तक पहुंचने में विशेष सुविधा मिलेगी।
मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रणाली को निर्धारित समय से पूर्व स्थापित कर यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान की गई है। यात्री अब बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
करीब 3 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से स्थापित इस एकीकृत सूचना प्रणाली में कोच गाइडेंस सिस्टम, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, एट-ए-ग्लांस डिस्प्ले बोर्ड और ऑटो अनाउंसमेंट सिस्टम शामिल हैं।
— मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर
About Author
You may also like
-
उदयपुर फाइल्स : अपनों में ही छिड़ी जुबानी जंग, दो गुटों में बंटी राय— क्या पुलिस का ‘हथौड़ा’ जायज था या नाजायज?
-
उदयपुर फाइल्स : पीएम मोदी के आगमन से पहले विधानसभा में टीकाराम जूली का दावा-“मेरे पास हैं वो 5 वीडियो, क्या पुलिस का ‘ऑपरेशन डिलीट’ फेल?
-
महिलाओं की सेहत के लिए महत्वपूर्ण है यूट्रस हेल्थ, गर्भाशय को स्वस्थ रखने और हार्मोन संतुलन के लिए अपनाएं ये 4 उपाय
-
गर्भावस्था में सुपरफूड हैं ये 4 फल: मां की इम्यूनिटी बढ़ाएंगे और शिशु के दिमागी विकास में होंगे मददगार
-
बोगनवेलिया: सिर्फ सजावट ही नहीं, सेहत का भी रक्षक; जड़ से तने तक छिपा है औषधीय गुणों का खजाना