उदयपुर में 1109 प्लॉट आवंटन की ई-लॉटरी स्थगित, दिसंबर में होगी नई लॉटरी

उदयपुर। उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने अपनी तीन प्रमुख आवासीय योजनाओं – साउथ एक्सटेंशन, उद्यम विहार और नान्देश्वर एनक्लेव – की ई-लॉटरी स्थगित कर दी है। पहले ये लॉटरी गुरुवार को आयोजित होने वाली थी, जिसमें कुल 1109 आवासीय भूखंडों का आवंटन प्रस्तावित था। अधिकारियों ने इसे अपरिहार्य कारणों से टाल दिया है।

यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि लॉटरी अब दिसंबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। नई तिथि, समय और स्थान की जानकारी प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही साझा की जाएगी।

ई-लॉटरी पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत होगी। इसमें आवेदकों की सूची का अंतिम डेटा सत्यापन, जिला कलेक्टर द्वारा नामित प्रतिनिधि और ट्रेजरी अधिकारी की उपस्थिति में सिस्टम में डेटा को फ्रीज करना, विजेताओं का स्वचालित चयन, संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग और डेटा लॉग सुरक्षित रखना शामिल है। परिणाम विभागीय पोर्टल पर सार्वजनिक किए जाएंगे।

राहुल जैन ने यह भी बताया कि आवेदक नई निर्धारित तिथि पर लॉटरी स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इन तीन योजनाओं में 1109 प्लॉट के लिए करीब 43 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें सबसे अधिक आवेदन दक्षिण विस्तार योजना में आए हैं।

Udaipur, UDA, e-lottery, plot allocation, South Extension, Udyam Vihar, Nandeshwar Enclave, 1109 plots, December, applicants, online lottery, transparency

(Visited 144 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply