
25 दिसंबर से 12 दिन का शीतकालीन अवकाश, राज्य में शीतलहर का कहर, कई जिलों में घना कोहरा
जयपुर। राजस्थान के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 25 दिसंबर से 5 जनवरी 2026 तक 12 दिनों का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। लगातार गिरते तापमान और बढ़ती ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है।
राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
अरावली विवाद : अवैध खनन और पर्यावरण संरक्षण पर सियासी गर्माहट
अरावली क्षेत्र में अवैध खनन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है।
केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि वे अरावली के संरक्षण के बजाय खनन माफियाओं को बढ़ावा दे रही हैं। पर्यावरणविदों ने इसे जल संकट और पारिस्थितिकी के लिए गंभीर खतरा बताया है।
चुनावी माहौल : ऊंटगाड़ी और बैलगाड़ी से प्रचार पर रोक
आगामी निकाय और पंचायती राज चुनावों में अब उम्मीदवार ऊंटगाड़ी और बैलगाड़ी से प्रचार नहीं कर सकेंगे। हालांकि, चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों को राहत देते हुए चुनावी खर्च की सीमा को दोगुना कर दिया है।
अपराध की खबरें
इनामी बदमाश घायल, महिला से गैंगरेप का मामला : धौलपुर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50 हजार का इनामी बदमाश घायल हुआ।
उदयपुर में एक निजी कंपनी की महिला मैनेजर के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस जांच में जुटी है।
बांसवाड़ा में महिला से रातभर गैंगरेप, रास्ते में जीजा को पीटकर भगाया, विवाहिता को सुबह बुआ के घर छोड़कर भागे दुष्कर्मी, 5 संदिग्ध डिटेन
About Author
You may also like
वेनेजुएला में 39 सेकंड के भीतर आए दो विनाशकारी भूकंप,10 हजार से अधिक जिंदगियां खोने का खौफ, कांप उठी धरती, मलबे में दबीं सांसें :
रिजेक्शन के बाद सनक की हद : शादी से इनकार पर उदयपुर के युवक ने AI से बनाई हनीमून की तस्वीरें, युवती के घर भेजीं 500 टैक्सियां
उदयपुर के भाजपा नेता से 1.30 करोड़ रुपए की ठगी मामले में म्यूल अकाउंट का सप्लायर गिरफ्तार, जानिए कैसे काम करता है यह खौफनाक साइबर नेटवर्क
उदयपुर में 17 करोड़ की ‘शाही शादी’ से पहले खूनी खेल : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर पुणे के बिल्डर को 400 फीट गहरी खाई में धकेला, दोनों गिरफ्तार
यमुना जल परियोजना पर आज दिल्ली में महामंथन: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के सीएम और केंद्रीय मंत्री के साथ करेंगे उच्चस्तरीय बैठक
