
उदयपुर। सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट उच्च माध्यमिक विद्यालय, न्यू फतेहपुरा में क्रिसमस पर्व धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर उत्सव के रंगों में सजा नजर आया।

समारोह के दौरान छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें क्रिसमस ट्री की सजावट, नृत्य-नाटिका और अन्य रंगारंग कार्यक्रम शामिल रहे। कक्षा सातवीं की छात्राओं द्वारा प्रेम और सद्भाव पर आधारित नाटिका की भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान सांता क्लॉज के आकस्मिक आगमन और उपहार वितरण से बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। वहीं कैरोल गायन की मधुर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर किरण जोजो ने छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को क्रिसमस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि क्रिसमस का वास्तविक अर्थ केवल उत्सव, सजावट या उपहारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिलों को जोड़ने, टूटे मनों को सहारा देने तथा समाज में शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रेम, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से भी शहरवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दी गईं। प्रबंधन ने कामना की कि प्रभु यीशु का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और शांति, प्रेम एवं खुशियों से सभी का जीवन समृद्ध हो।
About Author
You may also like
बजरंगबली के आह्वान के साथ गूंजेगी रामधुन : लेकसिटी में आज से वृंदावन के कलाकारों द्वारा जीवंत होगी मर्यादा पुरुषोत्तम की लीला
स्मृति शेष : भट्टियानी चौहट्टा की ‘रजनी (गीता देवी)’ और एक सादगी भरी विदाई
उदयपुर डायरी : रात का खाना, चौड़ी सड़कें और बदलते शहर की तस्वीर
एक्शन मोड में नवनिर्वाचित महापौर: दिन में जनसमस्याओं का समाधान, युवाओं को रोजगार की राहत और रात में सड़कों पर उतरकर परखी शहर की व्यवस्थाएं
लोकतंत्र की चौखट पर गिरते बैरिकेड और सवालों के कटघरे में खड़े हुक्मरान
