
उदयपुर। प्रसार शिक्षा निदेशालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा आयोजित 15 दिवसीय खुदरा उर्वरक विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 29 दिसम्बर 2025 को किया गया। यह प्रशिक्षण 15 दिसम्बर से 29 दिसम्बर 2025 तक आयोजित हुआ, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए कुल 45 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. आई.जे. माथुर, पूर्व निदेशक, प्रसार शिक्षा निदेशालय रहे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि वे ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने व्यवसाय का संचालन करते हुए किसानों को सही मार्गदर्शन प्रदान करें और बदलाव के अभिकर्ता बनें। उन्होंने कस्टमाइज्ड उर्वरक, संतुलित उर्वरक उपयोग, समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन, नैनो फर्टिलाइज़र तथा जल में घुलनशील उर्वरकों के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही कृषि के छह प्रमुख आयाम—मिट्टी, पानी, बीज, औजार, वातावरण और किसान—पर विस्तार से चर्चा करते हुए किसान को केंद्र में रखने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. आर.एल. सोनी, निदेशक, प्रसार शिक्षा, उदयपुर ने कहा कि सफल व्यवसाय के लिए विक्रेताओं को किसानों के साथ मधुर व्यवहार एवं विश्वासपूर्ण संबंध बनाए रखने चाहिए। उन्होंने उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. एम.सी. गोयल, निदेशक आवासीय निर्देशन, कृषि विश्वविद्यालय कोटा ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उर्वरक विक्रेताओं को किसानों से सीधा संपर्क स्थापित कर आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने जल, जंगल, जमीन, जन, जीवन और जागरूकता—इन छह “जे” की अवधारणा को विस्तार से समझाया।
प्रशिक्षण के समन्वयक एवं आचार्य डॉ. योगेश कनोजिया ने संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पोषक तत्व प्रबंधन, जैविक खेती एवं कार्बनिक खेती के लाभों पर प्रकाश डाला।
समापन अवसर पर प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों एवं राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक दोनों प्रकार की जानकारी दी गई।
Keywords : Fertilizer Retailer Training, Udaipur Agriculture Training, Fertilizer License Program, Agriculture Extension, Soil Health, Balanced Fertilizer Use, MPUAT Udaipur, Farmer Welfare, Agricultural Training Program
About Author
You may also like
सात समंदर पार से आया सेवा और संवेदना का उपहार : मैक्सिको से काशी आईं दो विदेशी मेहमानों ने बुजुर्गों संग बिताया आत्मीय समय
जाने-माने मिर्गी रोग विशेषज्ञ एवं न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीस जुक्करवाला के सानिध्य में 28 नवंबर को निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर
हिंदुस्तान जिंक और आईआईटी मद्रास की जुगलबंदी ने पेश किया जिंक-एयर बैटरी से लैस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर
Heritage of the Pink City Meets a Champion’s Spirit: P.V. Sindhu to Run for Zero Hunger on Jaipur’s Streets as the City Enters Its 300th Year
उदयपुर जिला परिषद चुनाव में सत्ता और नैतिकता का द्वंद्व : हिम्मत सिंह झाला की जीत, बीजेपी ने खोई सिद्धांत व नैतिकता, कांग्रेस को चुल्लूभर पानी की जरूरत
