उदयपुर। लेकसिटी के होनहार खिलाड़ी मास्टर साकेत सांवरिया ने मार्शल आर्ट्स की दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए उदयपुर का नाम रोशन किया है। गुरुनानक स्कूल, सेक्टर-4 के छात्र साकेत का चयन 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय कराते प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रशासन, खेल जगत और स्थानीय क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
पुणे में होगा शक्ति प्रदर्शन यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता आगामी 27 से 29 जनवरी तक महाराष्ट्र के बारामती (पुणे) में आयोजित की जाएगी। साकेत सांवरिया ने जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी तकनीकी कुशलता और आक्रामक खेल शैली का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर के इस मंच तक का सफर तय किया है।
कठोर प्रशिक्षण और अनुशासन का मिला फल साकेत अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और प्रशिक्षक के मार्गदर्शन को देते हैं। वे शिहान हरीश कुमार की देखरेख में ‘द जील मार्शल आर्ट एंड फिटनेस पॉइंट’ में कराते का गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। रेंशी हरीश कुमार ने बताया कि साकेत का चयन न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह उदयपुर में कराते खेल की बढ़ती लोकप्रियता और गुणवत्ता का भी प्रमाण है।
प्रदेश को पदक की उम्मीद साकेत के चयन पर विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है। सभी ने विश्वास जताया है कि साकेत राष्ट्रीय पटल पर शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान और उदयपुर के लिए पदक जीतकर आएंगे।
About Author
You may also like
लोकतंत्र का बोर्डिंग पास : जीत के बाद बक्से में बंद ‘कमल’ और बाड़ेबंदी का नया शिफ़्ट
उदयपुर का सियासी पर्दा : सत्तर फ़ीसदी उम्मीदें, भीतरघात का नेपथ्य और सातवें बोर्ड की कशमकश
मतदान : राष्ट्रप्रेम भी, राष्ट्रधर्म भी : डॉ. प्रदीप कुमावत
उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू : कानोड़ और मावली में भी कतारें; 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
