
उदयपुर। श्रीमाली समाज के सामाजिक और सांस्कृतिक केंद्र ‘संस्कार भवन’ के भविष्य की कमान एक बार फिर रवींद्र श्रीमाली के हाथों में सौंपी गई है। उदयपुर में समाज के विभिन्न आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण इस ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर श्रीमाली लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

चुनाव अधिकारी भगवती प्रसाद दुर्गावत ने आधिकारिक रूप से उनके निर्विरोध चयन की घोषणा की। जैसे ही घोषणा हुई, संस्कार भवन परिसर समाज के प्रबुद्धजनों और ट्रस्टियों की शुभकामनाओं से गूंज उठा। समाज के सदस्यों ने श्रीमाली को मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समाज का मानना है कि उनके पिछले कार्यकाल में भवन का काफी विस्तार हुआ, जिससे समाज के पारिवारिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में काफी सुविधा हुई है।
नई योजनाएं : सोलर पैनल और आधुनिक सुविधाएं
अध्यक्ष पद संभालने के बाद रविंद्र श्रीमाली ने समाज का आभार व्यक्त किया और भवन के आधुनिकरण के लिए अपना रोडमैप साझा किया। उन्होंने प्रमुख घोषणाएं करते हुए बताया कि केंद्र सरकार की ऊर्जा योजनाओं से प्रेरणा लेते हुए भवन की बिजली जरूरतों के लिए सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
लिफ्ट का कार्य : बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए भवन में लिफ्ट का अधूरा कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।
जल व्यवस्था : पानी की टंकी सहित अन्य बुनियादी ढांचों का विस्तार किया जाएगा ताकि बड़े आयोजनों में कोई परेशानी न हो।
समाज के गणमान्य जन रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण अवसर पर श्रीमाली समाज के कई प्रमुख नाम मौजूद रहे, जिनमें खेमप्रकाश जोशी, सुरेश श्रीमाली, दिग्विजय श्रीमाली, जगदीशराज श्रीमाली, भगवती प्रकाश दुर्गावत, ओमशंकर श्रीमाली, सतीश श्रीमाली, भावप्रकाश श्रीमाली, गणेश श्रीमाली, लोकेश श्रीमाली, जमनालाल श्रीमाली, जतिन श्रीमाली, जयंत ओझा, जितेंद्र श्रीमाली, मधुसूदन बोहरा, सुनील श्रीमाली, सूर्यप्रकाश श्रीमाली और हरिश त्रिवेदी सहित अन्य वंशानुगत एवं आजीवन ट्रस्टी शामिल थे।
About Author
You may also like
राजस्थान में रोमानिया की 70 वर्षीय महिला पर्यटक की मौत: शेखावाटी भ्रमण के दौरान सीने में उठा था तेज दर्द, हार्ट अटैक की आशंका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: वीर जवानों के संग त्योहार मनाने की परंपरा रखेंगे जारी
चौराहे पर बदली खाकी की छवि : दिवाली की पूर्व संध्या पर ट्रैफिक सुधारने खुद सड़क पर उतरीं डिप्टी छवि शर्मा
उदयपुर के अशोक नगर में नाकोड़ा भैरव की महाआरती : राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और विधायक ताराचंद जैन सहित उमड़े श्रद्धालु
बर्थ डे पॉलिटिक्स : बाबूजी और दिलों को जीतने वाली सियासत
