
नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय राजनीति का इतिहास कई ऐसी विमान दुर्घटनाओं का गवाह रहा है, जिन्होंने देश के ताकतवर नेतृत्व को हमसे छीन लिया। ताजा मामला महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का है, जिनकी बुधवार (28 जनवरी 2026) को एक विमान हादसे में मृत्यु हो गई।
- अजित पवार (28 जनवरी 2026)
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के प्रचार के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। कनाडाई कंपनी का लीयरजेट-45 XR विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवार, उनके निजी सहायक, अंगरक्षक और दो पायलटों सहित सभी 5 लोगों की मौत हो गई।
- विजय रूपाणी (12 जून 2025)

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत अहमदाबाद में एक भीषण विमान हादसे में हुई। यह इतिहास की सबसे बड़ी दुर्घटनाओं में से एक थी, जिसमें एक बड़े विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की जान चली गई थी।
- दोरजी खांडू (30 अप्रैल 2011)

अरुणाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री दोरजी खांडू का हेलीकॉप्टर इटानगर से तवांग जाते समय लापता हो गया था। 5 दिनों के व्यापक तलाशी अभियान के बाद 4900 मीटर की ऊंचाई पर उनका मलबा मिला। इस हादसे में खांडू सहित 5 लोगों की मृत्यु हुई थी।
- वाईएस राजशेखर रेड्डी (2 सितंबर 2009)

आंध्र प्रदेश के बेहद लोकप्रिय मुख्यमंत्री वाईएसआर का बेल-430 हेलीकॉप्टर नल्लामाला के घने जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वे चित्तूर में एक कार्यक्रम में जा रहे थे। इस हादसे ने पूरे दक्षिण भारत को झकझोर कर रख दिया था।
- ओपी जिंदल और सुरेंद्र सिंह (31 मार्च 2005)
प्रसिद्ध उद्योगपति और हरियाणा के तत्कालीन ऊर्जा मंत्री ओपी जिंदल की मृत्यु सहारनपुर के पास एक विमान हादसे में हुई थी। उनके साथ कृषि मंत्री सुरेंद्र सिंह (बंसीलाल के बेटे) भी सवार थे।
- जीएमसी बालायोगी (3 मार्च 2002)
लोकसभा अध्यक्ष जीएमसी बालायोगी का हेलीकॉप्टर आंध्र प्रदेश के भीमावरम में नारियल के पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। बालायोगी अपनी सादगी और निष्पक्ष अध्यक्षता के लिए जाने जाते थे।
- माधवराव सिंधिया (30 सितंबर 2001)

कांग्रेस के दिग्गज और युवा नेता माधवराव सिंधिया का निजी विमान ‘सेसना सी90’ उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गिर गया था। वे कानपुर में एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे।
- संजय गांधी (23 जून 1980)

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी खुद एक कुशल पायलट थे। दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे पर एक निजी विमान उड़ाते समय वे दुर्घटना का शिकार हुए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
About Author
You may also like
विधानसभा चुनाव 2026 : बंगाल में बीजेपी को बढ़त, तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का धमाका
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम : शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत, भवानीपुर में ममता की बढ़त
दिल्ली में काल बना AC धमाका : सोते मासूमों और परिवारों को निगल गई आग, विवेक विहार में 9 मौतों से पसरा मातम
सिंधी संस्कारों का संगम : उदयपुर में 17 मई को सजेगा ‘बहू-बेटी सम्मान समारोह’ का मंच
Arijit Singh: How Residents of Jiaganj See the Singer in His Hometown
