
उदयपुर | लेक सिटी उदयपुर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डॉ. अमृता दुहन ने बुधवार को विधिवत रूप से उदयपुर पुलिस अधीक्षक (SP) का पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके पश्चात उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ जिले की कानून व्यवस्था को लेकर प्रारंभिक समीक्षा बैठक की।
डॉ. अमृता दुहन एक तेज-तर्रार और सुलझी हुई अधिकारी मानी जाती हैं, लेकिन उदयपुर एसपी के रूप में उनकी राह इतनी आसान नहीं दिख रही है। उनके पदभार ग्रहण करते ही सबसे चर्चित और जटिल ‘उदयपुर फाइल्स’ का मामला उनके सामने एक बड़ी चुनौती के रूप में खड़ा है।
जनता की उम्मीदें : शहर के कई अनसुलझे मामलों और फाइलों को लेकर आमजन में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर उत्सुकता है।
अपराध नियंत्रण : भू-माफियाओं, संगठित अपराध और लंबित जांचों के निस्तारण में डॉ. दुहन की रणनीति पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
दक्षता और अनुभव की कसौटी : डॉ. दुहन इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उदयपुर जैसे संवेदनशील और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जिले में उनकी नियुक्ति को प्रशासन का एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
पदभार संभालने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने संकेत दिए कि उनकी प्राथमिकता कानून का इकबाल बुलंद करना और लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करना होगी। ‘उदयपुर फाइल्स’ से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर वे किस प्रकार कार्रवाई करती हैं, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।
श्रीगंगानगर की कार्यप्रणाली से लेनी होगी सीख : उदयपुर की जनता को उम्मीद है कि डॉ. दुहन केवल सोशल मीडिया या कागजों पर नंबर सार्वजनिक करने तक सीमित नहीं रहेंगी (जैसा कि हाल ही में श्रीगंगानगर में सार्वजनिक किए गए नंबर पर कोई जवाब नहीं मिला)। उदयपुर पुलिस से आमजन को त्वरित रिस्पॉन्स और वास्तविक कार्रवाई की अपेक्षा है।
About Author
You may also like
-
महायुद्ध में अब कौनसे बादल…यहां पढ़िए ताजा रिपोर्ट
-
स्वस्थ जीवनशैली ही असली पूंजी : रामगिरि में आयुर्वेद विशेषज्ञों ने दिए निरोगी रहने के मंत्र, विद्यार्थियों ने दिखाई कलात्मक प्रतिभा
-
ईद-उल-फितर की रौनक : दाऊदी बोहरा समाज ने मुल्क की सलामती के लिए उठाए हाथ
-
राजस्थान में 21 मार्च को मनाई जाएगी ईदुल फ़ितर, गुरुवार को चांद के नहीं हुए दीदार
-
ईद पर खाड़ी देशों में कोहराम : इजरायली हमले के बाद ईरान का पलटवार, तेल और गैस ठिकानों को बनाया निशाना