उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल : विरोध के बाद तुर्किये सिंगर का शो रद्द, NSUI कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट और गांधी ग्राउंड पर किया प्रदर्शन

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में आयोजित ‘वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल’ के 10वें सीजन में शनिवार को भारी हंगामा देखने को मिला। तुर्किये (Turkey) की लोकप्रिय सिंगर सेलीन सुम्बुलटेपे (Selin Sümbültepe) के कार्यक्रम का NSUI कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया, जिसके चलते आयोजकों को शो शुरू होने से महज 30 मिनट पहले इसे रद्द करना पड़ा।

विरोध का कारण: तुर्किये का रुख और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ NSUI कार्यकर्ताओं ने विरोध के पीछे राजनीतिक और कूटनीतिक कारणों का हवाला दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान तुर्किये ने पाकिस्तान का पक्ष लिया था, ऐसे में तुर्किये के कलाकारों को महाराणा प्रताप की पवित्र धरती पर मंच देना पूरी तरह गलत है।

कलेक्ट्रेट से गांधी ग्राउंड तक नारेबाजी विरोध की शुरुआत शनिवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन से हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने एडीएम (ADM) सिटी जितेंद्र ओझा को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद शाम को कार्यकर्ता गांधी ग्राउंड के प्रवेश द्वार पर तख्तियां लेकर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति को देखते हुए आयोजकों ने शाम 7 बजे होने वाले शो को रद्द करने का निर्णय लिया। NSUI जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ ने दावा किया कि आयोजकों ने भविष्य में भी तुर्किये कलाकारों के साथ कार्यक्रम न करने का आश्वासन दिया है।

कौन हैं सिंगर सेलीन सुम्बुलटेपे? सेलीन सुम्बुलटेपे तुर्किये की एक मशहूर फ्यूजन फोक पॉप गायिका हैं। वे अपने एल्बम ‘हेमहाल’ और 2023 के भूकंप प्रभावित अपने होमटाउन ‘हाटे’ से प्रेरित संगीत के लिए जानी जाती हैं। वर्ष 2025 में उन्हें तुर्किये के सामाजिक-राजनीतिक माहौल पर आधारित एक अंतरराष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री में भी दिखाया गया था।

रविवार को अमित त्रिवेदी बिखेरेंगे जलवा तीन दिवसीय फेस्टिवल की शुरुआत शुक्रवार रात कैलाश खेर की परफॉर्मेंस के साथ हुई थी। शनिवार को केमरून का अफ्रोपॉप और जोनीता गांधी की प्रस्तुति तय है। वहीं, रविवार (8 फरवरी) को बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार अमित त्रिवेदी गांधी ग्राउंड में परफॉर्म करेंगे, जबकि फतहसागर पाल पर पोलैंड का पोलिश फोक और इंडियन रॉक का फ्यूजन देखने को मिलेगा।

Udaipur World Music Festival, Selin Sümbültepe, NSUI Protest, Turkey Singer Show Cancelled, Gandhi Ground, Amit Trivedi, Operational Sindoor, Devendra Singh Rathore, Cultural Controversy.

About Author

Leave a Reply