
हनुमानगढ़/उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हनुमानगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राजस्थान पुलिस की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) श्रीमती चेतना भाटी को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा उन्हें ‘राज्य स्तरीय पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान पुरस्कार’ प्रदान किया गया।
श्रीमती चेतना भाटी को महिलाओं और बालिकाओं के उत्थान के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। इसके तहत उन्हें ₹21,000 की नगद राशि प्रदान की गई।
सम्मान स्वरूप एक प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
उल्लेखनीय है कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने वाली वह राजस्थान पुलिस की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।
जन-जागृति और लेखन में विशेष योगदान
वर्तमान में सीआईडी (SSB Zone) उदयपुर में कार्यरत श्रीमती भाटी ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक बदलाव के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। उन्होंने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपने स्लोगन, लेखों और भाषणों के माध्यम से जागरूकता पैदा की है।
साइबर अपराधों के प्रति समाज को सचेत करने के लिए उन्होंने समय-समय पर प्रभावी कविताओं और लेखन का सहारा लिया है।
इन प्रयासों के चलते उन्हें पूर्व में भी कई सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
उपलब्धियों भरा करियर : चेतना भाटी का पुलिस करियर सराहनीय उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्हें अब तक दो बार डीजीपी डिस्क (DGP Disc) से सम्मानित किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री द्वारा योग्यता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है।
About Author
You may also like
उदयपुर में बिजली निगम की घोर लापरवाही : भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, बैठकों में मशगूल अफसरों की नाक के नीचे जनता त्रस्त
उदयपुर में कन्हैयालाल के बेटे के विरोध के बाद बड़ा फैसला : डीएसपी गोविंद सिंह की ज्वाइनिंग पर लगी रोक
राष्ट्रीय स्तर पर चमका उदयपुर का नाम : दी उदयपुर महिला समृद्धि अर्बन को-ऑप. बैंक लि. को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार, लखनऊ और पूना में हुआ सम्मान
इंटरनेशनल बुलेटिन : खाड़ी देशों से आई दर्दनाक और बड़ी खबरें, ट्रंप की एंट्री से ईरान-इसराइल युद्ध पर लगा ब्रेक
मैदान पर 15 साल की बेटियों का महा-धमाका : जिंक फुटबॉल गर्ल्स एकेडमी ने पहले ही सीज़न में जीता ‘ए’ डिवीज़न का खिताब, रचा इतिहास
