
मथुरा। कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार शाम एक भीषण हादसा हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। यहाँ श्रृंगार घाट के पास श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर यमुना नदी में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हृदयविदारक घटना में अब तक 10 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, स्टीमर में करीब 32-33 श्रद्धालु सवार थे, जो पंजाब के लुधियाना से ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने आए थे। मंदिर में दर्शन करने के पश्चात सभी श्रद्धालु स्टीमर के जरिए यमुना की लहरों का आनंद ले रहे थे, तभी अचानक स्टीमर पांटून पुल से टकरा गया और देखते ही देखते नदी में समा गया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुँची। अब तक 25 लोगों को नदी से बाहर निकाला गया है, जिनमें से 15 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं, 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। लापता 8 लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें जुटी हुई हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
About Author
You may also like
समुद्र मंथन ने दिया संदेश-अहंकार से विनाश, सहयोग से सृजन : प्रशांत अग्रवाल
कमबैक अनिल सिंघल
उदयपुर में 6 सितंबर को सजेगा खेल का महामंच: वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन की आधिकारिक जर्सी और पोस्टर का भव्य अनावरण
पर्दे के पीछे : उदयपुर निकाय चुनावी उत्सव की पटकथा और शह-मात का सिनेमा
उदयपुर में लोक देवता सगस जी बावजी के प्राकट्य दिवस की धूम : सुबह से लगी दर्शनार्थियों की लंबी कतारें, गूंजे जयकारे
